फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A youth was attacked with a knife in Azadpur village of Adarsh Nagar

Delhi: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को 22 बार चाकू से गोदा, हालत नाजुक; नशे का धंधा करने वालों हमले का आरोप

Thu, 14 Aug 2025 07:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 14 Aug 2025 07:54 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार छानबीन के दौरान पता चला है कि रात को कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। दीपक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हमलावर नशे का धंधा करते हैं।

विज्ञापन
A youth was attacked with a knife in Azadpur village of Adarsh Nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदर्श नगर स्थित आजादपुर गांव में मंगलवार रात को गाली-गलौज का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक को 22 बार चाकू से वार कर घायल कर दिया। देर रात को हुई वारदात के बाद बदहवास परिजन युवक दीपक सिंह (26) को रिक्शे में ही डालकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गए जहां से उसे बाद में निजी अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छानबीन के दौरान पता चला है कि रात को कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। दीपक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हमलावर नशे का धंधा करते हैं। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। कई टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। दीपक अपने परिवार के साथ आजादपुर गांव, रेलवे रोड, पथवारी मंदिर के पास रहता है। परिवार में मां विद्या देवी, दो बड़े भाई रंजीत सिंह और भीष्म सिंह हैं। दीपक एक निजी अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करता है। शाम के समय वह घर के पास ही अंडे की रेहड़ी लगाता है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को भी दीपक अंडे बेच रहा था। इस बीच कुछ युवक वहां खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे। दीपक ने इसका विरोध किया तो आरोपी उससे बहस करने लगे। कहासुनी के बाद आरोपी वहां से चले गए। देर रात करीब 12:00 बजे दीपक अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह घर के जीने पर चढ़ने लगा अचानक आरोपियों ने उसे नीचे खींच लिया। बाद में आरोपियों ने पीछे से उसके कूल्हे, कमर, जांघ, सिर पर चाकू के 22 वार किए। दीपक सिर के बल गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिजन नीचे पहुंचे तो दीपक को खून से लथपथ पाया। परिजन फौरन उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गए, जहां से उसे बाद में निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed