Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man was stabbed in the chest in Mangolpuri, died, another was injured.

Delhi NCR News: मंगोलपुरी में एक युवक के सीने में घोंपा चाकू, मौत, दूसरा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
-कहासुनी के बाद दो दोस्तों पर किया जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

-शराब के नशे में दो पक्षों में हुआ था विवाद, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से की पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंगोलपुरी इलाके में बृहस्पतिवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद दो गुट भिड़ गए। एक ने दूसरे गुट पर के दो युवकों पर एक के सीने में और दूसरे के पेट में चाकू से जानलेवा हमला किया। मौके पर मौजूद लोग दोनों को पास के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने 43 साल के संजय सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनिल का इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों ही गुट नशे में थे।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि रात एक बजे मंगोलपुरी थाना पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से दो लोगों को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां पता चला कि डॉक्टरों ने एफ ब्लॉक मंगोलपुरी निवासी संजय सिंह को मृत घोषित कर दिया है। जबकि अनिल का इलाज चल रहा है। जांच में पता चला कि संजय अविवाहित और बेराजगार थे। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वहीं उनके दोस्त अनिल एफ ब्लॉक मंगोलपुरी में रहते हैं। वह भी बेरोजगार हैं।
विज्ञापन


एफ ब्लॉक मदर डेयरी बूथ के पास हुआ विवाद
जांच में पता चला कि दोनों दोस्तों ने शराब पीने के बाद एफ ब्लॉक मदर डेयरी बूथ के पास मौजूद थे। तभी वहां एक इको वैन आई। वैन से तीन युवक उतरे। उनके बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने दोनों पर चाकू से हमला कर वहां से भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान की और शुक्रवार को सुल्तानपुरी इलाके में दबिश देकर तीनों आरोपियों सुल्तानपुरी निवासी अभिनव, अभिषेक और संजीव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article