{"_id":"677e36060e9f71572703e39e","slug":"a-young-man-was-beaten-to-death-in-shahbad-dairy-police-station-area-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: युवक की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: युवक की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 08 Jan 2025 01:53 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:53 PM IST
सार
शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र स्थित एफ ब्लाक में बुधवार की सुबह करीब सात बजे एक युवक की पीट पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप मृतक के ससुराल पक्ष पर लगा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र स्थित एफ ब्लाक में बुधवार की सुबह करीब सात बजे एक युवक की पीट पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप मृतक के ससुराल पक्ष पर लगा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक के सुसराल पक्ष के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक नशे का आदी था। उसकी मां ने बताया कि रवि को तीन बेटी थी। एक की मौत हो चुकी है। कुछ समय पहले रवि की पत्नी छोटी बेटी को लेकर घर छोड़कर किसी के साथ चली गई। वहीं, दूसरी बेटी उनके साथ ही रह रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन