फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a young man sought ransom to businessman on phone in Delhi

हैलो मैं यूपी का डॉन बोल रहा हूं, परिवार और अपनी सलामती चाहते हो तो रुपयों का इंतजाम कर लो

Thu, 08 Mar 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 08 Mar 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
a young man sought ransom to businessman on phone in Delhi
फाइल फोटो
हैलो मैं वेस्टर्न यूपी का डॉन बोल रहा हूं, परिवार और अपनी जान की सलामती चाहते हो तो रुपयों का इंतजाम कर लो। जी हां बुलंदशहर के एक बेरोजगार युवक ने गर्लफ्रेंड की सूचना पर उत्तर-पश्चिम जिले के रानीबाग इलाके में एक कारोबारी से कुछ इसी अंदाज में लाखों रुपये की रंगदारी मांग डाली। 
विज्ञापन


लेकिन पुलिस गर्लफ्रेंड के जरिये आरोपी तक पहुंच गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान नरोरा, ढिबाई, बुलंदशहर निवासी प्रभात कुमार के रूप में हुई है। आरोपी फिलहाल नोएडा विस्तार में रह रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि रानी बाग के सैनिक विहार निवासी एक कारोबारी ने एक मार्च को रंगदारी मांगे जाने की शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

a young man sought ransom to businessman on phone in Delhi
arrested
 इस बीच आरोपी लगातार कॉल कर रुपये मांगता रहा। मोबाइल की लोकेशन से बस इतना पता चला कि आरोपी नोएडा में मौजूद है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल पर एक नंबर से लगातार बातचीत हो रहे नंबर को ट्रेस किया तो वह एक युवती का निकला। उससे पूछताछ में युवती ने बताया कि प्रभात कुमार नामक आरोपी पीड़ित से रंगदारी मांग रहा है।

दरअसल युवती शिकायतकर्ता के संपर्क में थी। इधर, युवती को पता था कि पीड़ित के पास मोटी रकम रहती है। उसने प्रभात को बताया कि पीड़ित के पास मोटी रकम है। प्रभात पिछले काफी समय से बेरोजगार था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed