{"_id":"5b705e4a42c7923f510baa15","slug":"a-young-man-killed-woman-after-denying-marriage-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा महिला से करता था एक तरफा प्यार, शादी से इनकार किया तो कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीशुदा महिला से करता था एक तरफा प्यार, शादी से इनकार किया तो कर दी हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Aug 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। भलस्वा डेयरी इलाके में एक सनकी आशिक ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की छानबीन कर पड़ोस में रहने वाला युवक को गिरफ्तार कर लिया।
युवक ने पूछताछ में बताया कि वह महिला से एक तरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। महिला के मना करने पर उसने उसकी गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रवि के रूप में हुई है। महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ भलस्वा डेयरी इलाके में रहती थी। उसका पति रेहड़ी पर सब्जी बेचता है। शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ने खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के गले पर निशान देखा। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती रिपोर्ट में पता चला कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने महिला के पति से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान महिला के पति ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला रवि उसकी पत्नी को अकसर परेशान करता था।
इसको लेकर उसकी रवि से कहासुनी भी हुई थी। आस-पास के लोगों से पता चला कि घटना के समय रवि को महिला के घर के आस पास देखा गया है। पुलिस ने रवि की तलाश शुरू की और उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
सख्ती से पूछताछ करने पर अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह काफी समय से महिला से एक तरफा प्यार करता था। एक दिन उसने महिला को रोककर उससे प्यार का इजहार किया था। लेकिन महिला ने उसे बताया कि वह शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है।
इसके बावजूद वह महिला को परेशान करता रहा। इस बात को लेकर उसकी महिला के पति से कहासुनी हुई थी। शनिवार को पति के घर से बाहर निकलते ही वह महिला के पास जाकर अपने प्यार का इजहार किया। महिला के मना करने पर आरोपी उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी और इसी दौरान आरोपी ने महिला की गला घोंट दिया।