फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man killed woman after Denying marriage In delhi

शादीशुदा महिला से करता था एक तरफा प्यार, शादी से इनकार किया तो कर दी हत्या

Sun, 12 Aug 2018 10:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Aug 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
A young man killed woman after Denying marriage In delhi
फाइल फोटो
देश की राजधानी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। भलस्वा डेयरी इलाके में एक सनकी आशिक ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की छानबीन कर पड़ोस में रहने वाला युवक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


युवक ने पूछताछ में बताया कि वह महिला से एक तरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। महिला के मना करने पर उसने उसकी गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रवि के रूप में हुई है। महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ भलस्वा डेयरी इलाके में रहती थी। उसका पति रेहड़ी पर सब्जी बेचता है। शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के गले पर निशान देखा। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती रिपोर्ट में पता चला कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। 

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने महिला के पति से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान महिला के पति ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला रवि उसकी पत्नी को अकसर परेशान करता था। 

इसको लेकर उसकी रवि से कहासुनी भी हुई थी। आस-पास के लोगों से पता चला कि घटना के समय रवि को महिला के घर के आस पास देखा गया है। पुलिस ने रवि की तलाश शुरू की और उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया।  

सख्ती से पूछताछ करने पर अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह काफी समय से महिला से एक तरफा प्यार करता था। एक दिन उसने महिला को रोककर उससे प्यार का इजहार किया था। लेकिन महिला ने उसे बताया कि वह शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। 

इसके बावजूद वह महिला को परेशान करता रहा। इस बात को लेकर उसकी महिला के पति से कहासुनी हुई थी। शनिवार को पति के घर से बाहर निकलते ही वह महिला के पास जाकर अपने प्यार का इजहार किया। महिला के मना करने पर आरोपी उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी और इसी दौरान आरोपी ने महिला की गला घोंट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed