फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man killed his wife IN Greater Noida

खाना बनाने में देरी पर पत्नी को मार डाला, मासूम बेटे और बेटी ने बताई पापा की हैवानियत की कहानी

Mon, 28 May 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 28 May 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
A young man killed his wife IN Greater Noida
हत्या का आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने खाना बनाने में देरी कर दी थी। पूछताछ में मासूम बेटा और बेटी ने अपने पापा की हैवानियत की कहानी सुनाई। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की है। थाना ईकोटेक-3 इलाके में खाना बनाने में देरी होने पर एक युवक ने शनिवार रात कुलेसरा गांव में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी। ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मूल रूप से अंबेडकर नगर, फर्रखाबाद निवासी मुकेश का विवाह दस वर्ष पूर्व उन्नाव निवासी रेखा से हुआ था। दोनों परिवार समेत कुलेसरा गांव में रह रहे थे। दंपती के दो बच्चे हैं। मुकेश एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन से दंपति में मनमुटाव चल रहा था। पुलिस का कहना है कि शनिवार रात लगभग नौ बजे मुकेश ने रेखा से खाना बनाने के लिए कहा था, लेकिन रेखा रूठी हुई थी। उसने खाना नहीं बनाया। काफी देर बाद मुकेश ने खाना मांगा। 

रेखा के दुपट्टे से उसका गला घोट दिया

A young man killed his wife IN Greater Noida
खाना नहीं बनाने का पता चलने पर मुकेश भड़क गया। उसने रेखा के दुपट्टे से उसका गला घोट दिया। इससे रेखा की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी भाग गया।

देर तक मां को उठाते रहे बच्चे
बताया गया है कि रेखा की मौत के बाद उसका बेटा व बेटी उसे देर तक उठाते रहे। वह नहीं उठी तो दोनों बच्चे तेज आवाज में रोने लगे। इसकी आवाज सुनकर पड़ोसी व अन्य ग्रामीण पहुंचे। 

किसी ने यूपी 100 पर कॉल कर पुलिस को वारदात की सूचना दी। रविवार शाम तक महिला के मायके वाले कुलेसरा नहीं पहुंच पाए थे। बच्चों की दादी कुलेसरा पहुंच गई थी। फिलहाल दोनों बच्चे दादी की सुपुर्दगी में हैं।  

मकान मालिक ने दर्ज कराई रिपोर्ट  
मकान मालिक बंटी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। - राजपाल तोमर, थाना प्रभारी ईकोटेक-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed