फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man killed his wife due to illicit relation in uttar pradeshs noida

शादी के तीन साल बाद ही युवक ने की पत्नी की हत्या, वारदात के बाद कुछ ऐसा बोला आरोपी, सुनकर उड़े होश

Wed, 30 May 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 30 May 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
A young man killed his wife due to illicit relation in uttar pradeshs noida
फाइल फोटो
अभी शादी को सिर्फ तीन साल ही हुए थे, एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आसपास के लोगों से आरोपी ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की है। ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी गांव में मंगलवार दोपहर को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद से आरोपी पति फरार है। 
विज्ञापन


बिसरख पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था। अवैध संबंध के शक में हत्या करने की आशंका है। तीन साल पहले मेरठ निवासी इकरा की शादी गाजियाबाद निवासी आकिल से हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद दोनों ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी गांव में किराये पर रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि आकिल को इकरा के चरित्र पर शक था। इस बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। 

A young man killed his wife due to illicit relation in uttar pradeshs noida
नोएडा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला है कि मंगलवार दोपहर को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आकिल ने इकरा की गला दबाकर हत्या कर दी।
आसपास के लोगों ने बताया कि हत्या करने के बाद जब आरोपी घर से गया था, तो उसने कहा था कि वह पत्नी के प्रेमी की तलाश में जा रहा है। 

बाद में पत्नी की हत्या की जानकारी आसपास के लोगों को लगी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बिसरख कोतवाली के प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि महिला के परिजनों ने शिकायत दी है। शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश की जा रही है। चरित्र पर शक होने के चलते हत्या करने की बात सामने आई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया जाएगा।             
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed