फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a young man killed an old man with a hammer in Mangolpur area of Delhi accused arrested

जिसने दिया आसरा उसी को मारा: वेब सीरीज पाताललोक के हथौड़ा त्यागी के अंदाज में कत्ल, फिर शव के साथ ली सेल्फी

Sat, 20 Aug 2022 09:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 20 Aug 2022 09:23 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी पंकज कुमार साहनी का ढाई सौ किलोमीटर तक पीछा कर उसे मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र से दबोच लिया। आरोपी ने नौ अगस्त को बुजुर्ग सुरेश की घर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी ने शव के साथ सेल्फी ली और फरार हो गया था।

विज्ञापन
a young man killed an old man with a hammer in Mangolpur area of Delhi accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में जिस व्यक्ति को बुजुर्ग ने अनाथ समझकर रहने के लिए आसरा दिया, उसी का कत्ल कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पंकज कुमार साहनी का ढाई सौ किलोमीटर तक पीछा कर उसे मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र से दबोच लिया। आरोपी ने नौ अगस्त को बुजुर्ग सुरेश की घर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी ने शव के साथ सेल्फी ली और फरार हो गया था।

विज्ञापन

मूलत: सीतामढ़ी बिहार निवासी पंकज के कब्जे से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, मृतक का मोबाइल फोन, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड और 35 सौ रुपए बरामद किए हैं। 10 अगस्त की सुबह मंगोलपुरी थाना पुलिस को बुजुर्ग की हत्या की सूचना मिली। कमरे में सुरेश का शव पड़ा था। उसके बेटे जगदीश ने बताया कि वह मकान के भूतल पर पिता के साथ रहता है। जबकि घर की पहली मंजिल और दूसरी मंजिल पर किराएदार रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारे पर तरस खा बुजुर्ग उसे ले आए थे घर
घटना के चार दिन पहले उसके पिता पंकज को घर लेकर आए और बताया कि वह अनाथ है। पंकज पहली मंजिल पर रहने लगा। नौ अगस्त को पंकज शाम को नशे की हालत में घर आया। सुरेश ने उसे डांट दिया। इस पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। मामला शांत होने पर पंकज ने सुरेश से माफी मांगी। देर रात को सोते समय नशे की हालत में आरोपी ने सुरेश की हत्या कर दी। 10 अगस्त आरोपी ने जगदीश को फोन कर हत्या करने की बात बताई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

पुलिस को 250 किमी. तक आरोपी ने दौड़ाया
पुलिस ने उसके फोन को सर्विलांस पर लगाया। इसके वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। करीब 250 किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि सुरेश के गाली-गलौज करने से वह गुस्से में था। इसलिए उसने बदला लेने की नीयत से हत्या की।

शराब की लत की वजह से पत्नी भी छोड़कर गई थी चली
आरोपी ने बताया कि वह काफी गरीब है और उसे शराब की लत है। इससे परेशान होकर उसे पत्नी छोड़कर चली गई है। कुछ दिन पहले वह काम की तलाश में मंगोलपुरी आया था। जहां सुरेश से मिला और वह अपने घर लेकर आ गए। उसे सुरेश ने काम भी दिलवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed