फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man hanged himself in Delhi s New usmanpur area

प्रेमिका की वो आखिरी वीडियो कॉल: लड़की से बात करके दे दी जान, मोबाइल में कैद मौत का राज, छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 28 Jul 2022 10:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 28 Jul 2022 10:22 PM IST
सार

युवक ने आत्महत्या करने से पहले उसने प्रेमिका को वीडियो कॉल की। बाद में वह फंदे से झूल गया। मृतक की शिनाख्त प्रशांत कुमार (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A young man hanged himself in Delhi s New usmanpur area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक युवक ने प्रेमिका से झगड़ा करने के बाद फांसी लगा ली। आत्महत्या करने से पूर्व उसने प्रेमिका को वीडियो कॉल की। बाद में वह फंदे से झूल गया। मृतक की शिनाख्त प्रशांत कुमार (19) के रूप में हुई है। परिजन जब घर पहुंचे तो उनको आत्महत्या का पता चला। बाद में पुलिस को इसकी खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने प्रशांत का मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस प्रशांत की प्रेमिका से भी पूछताछ करने की बात कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। प्रशांत परिवार में इकलौता लड़का था।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रशांत अपने परिवार के साथ गौतम विहार, न्यू उस्मानपुर में रहता था। इसके परिवार में पिता प्रेम कुमार और मां शशि हैं। प्रशांत अपने पिता के साथ लेंटर की शटरिंग का काम करता था। पिछले कुछ दिनों से प्रशांत अपने दोस्तों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गया हुआ था। सोमवार को ही वह लौटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर के समय प्रशांत के माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर पर प्रशांत अकेला था। इस बीच उसने फांसी लगा ली। परिजन वापस लौटे तो उन्हें बेटा फंदे से लटका मिला। घर में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रशांत के शव को फंदे से उतारा। प्रशांत ने साड़ी का फंदा बनाकर जान दी थी।

विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। उसके मोबाइल की जांच की गई तो पता चला कि आत्महत्या से पहले प्रशांत ने एक युवती को कॉल की थी। पूछताछ करने पर पता चला कि युवती और प्रशांत की गहरी दोस्ती थी। दोनों एक दूसरे से प्यार भी करते थे। अक्सर दोनों फोन पर बातचीत भी करते थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद से प्रशांत तनाव में चल रहा था। माना जा रहा है कि इसी दबाव की वजह से प्रशांत ने यह कदम उठाया। पुलिस उसके दोस्तों व अन्य मिलने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed