{"_id":"5a7a88a74f1c1b8b268b8dd5","slug":"a-young-man-committed-suicide-in-loni-of-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तलाकशुदा पत्नी ने नहीं खोला गेट तो युवक ने किया ऐसा कांड, हर कोई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाकशुदा पत्नी ने नहीं खोला गेट तो युवक ने किया ऐसा कांड, हर कोई हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
मृतक प्रदीप की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक अपनी तलाकशुदा पत्नी से मिलने उसके घर पहुंचा। उसकी तलाकशुदा पत्नी ने जब घर का गेट नहीं खोला तो युवक ने ऐसा कांड किया कि हर कोई हैरान रह गया।
घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। लोनी की अंकुर कालोनी में रात 10 बजे तलाकशुदा पत्नी से मिलने पहुंचे युवक ने घर का दरवाजा नहीं खोले जाने पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
प्रदीप (30) दिल्ली के त्रिलोकपुरी में परिवार के साथ रहता था। वह मूर्ति बनाने का काम करता था। चार साल पूर्व उसने लोनी की अंकुर विहार कालोनी में दूसरे समुदाय की एक युवती से प्रेम विवाह किया था।

करीब एक साल पूर्व तलाक हो गया था। लोनी के सीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि रात करीब 10 बजे युवक तलाकशुदा पत्नी से मिलने पहुंचा था। उसने काफी देर तक घर का दरवाजा खटखटाया।
तलाकशुदा पत्नी ने गेट नहीं खोला तो प्रदीप ने तमंचे से कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। सीओ का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।