{"_id":"5b63d7524f1c1b764d8b627f","slug":"a-young-man-committed-suicide-after-killed-his-wife-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की गला दबाकर हत्या, खुद भी फांसी लगाई, वजह जानकर पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की गला दबाकर हत्या, खुद भी फांसी लगाई, वजह जानकर पुलिस भी हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 03 Aug 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
युवक ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपने बहन-बहनोई के घर आया था। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की है। नोएडा के सेक्टर-93 श्रमिक कुंज में बृहस्पतिवार शाम को पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पति ने भी आत्महत्या कर ली।
सीओ स्वेताभ पांडेय ने बताया कि मूलरूप से बांदा निवासी उदय की बांदा के ही थाना बबेरु जपत के पारसौली गांव निवासी सीमा से शादी हुई थी।
पारसौली गांव में ही खेती करने वाला सीमा का भाई बसंत (26) पत्नी नेहा (22) के साथ सोमवार को नोएडा उनके घर आया था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।

Trending Videos
बृहस्पतिवार शाम को बसंत और नेहा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उदय ने उन्हें मंदिर चलने का कहा था, लेकिन दोनों नहीं गए।
उदय और सीमा के जाने के बाद दोनों में फिर से विवाद हो गया। हाथापाई में बसंत ने नेहा की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी पंखे से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। बहन-बहनोई के घर लौटने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने दरवाजा तोड़कर बसंत के शव को पंखे से उतारा। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।