फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a young man brutally murdered in Meerut of uttar pradesh

रात में निर्माणाधीन घर में सोया था युवक, परिजनों ने सुबह देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Sun, 18 Feb 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Feb 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
a young man brutally murdered in Meerut of uttar pradesh
फाइल फोटो
रात में एक युवक अपने निर्माणाधीन घर में सोया हुआ था। सुबह जब परिजनों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। एक निर्माणाधीन घर में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पीड़ित परिवार के लोगों पर जानलेवा हमले का एक केस दर्ज है, जिसमें दो लोग जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


पुलिस को अंदेशा है कि पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या हुई है। सरधना के नवाबगढ़ी निवासी इस्लाम के यहां पर उनका रिश्तेदार राशिद अपने परिवार के संग रहता है। राशिद का एक निर्माणाधीन मकान है, जिसमें उसके बेटे वाजिद (19) की गला घोटकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह राशिद गांव पहुंचा तो चारपाई पर वाजिद का शव मिला। पुलिस के मुताबिक राशिद मूल निवासी पीरवाला सोरम गांव, थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर है। जहां पर एक वर्ष पूर्व राशिद के परिवार की गांव के इमरान से मारपीट हो गई थी। इमरान ने राशिद पक्ष के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें पुलिस ने नामजद साजिद और उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दर्ज मुकदमे में चल रही रंजिश के कारण राशिद का परिवार चार माह पहले नवाबगढ़ी रिश्तेदारी में आया और यहीं पर उसने एक प्लॉट खरीद लिया।

वाजिद का भाई जेल में 

a young man brutally murdered in Meerut of uttar pradesh
यूपी पुलिस
राशिद के परिवार में पत्नी व बेटे शादाब, साजिद, वाजिद व कासिम हैं। जिसमें साजिद जानलेवा हमले के मामले में जेल में है। लेकिन तीनों बेटे उसके पास नवाबगढ़ी में ही रहते हैं। यहीं पर मजदूरी करते हैं। 

नवाबगढ़ी में निर्माणाधीन मकान में शुक्रवार रात वाजिद अकेला सोया था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य अपने रिश्तेदार इस्लाम के मकान में सोए हुए थे। शनिवार सुबह राशिद वहां पहुंचा तो दरवाजा हाथ लगाते ही खुल गया। राशिद ने बताया कि अंदर उसके बेटे वाजिद का शव पड़ा था। उसकी गर्दन पर रस्सी के निशान थे।

पुरानी रंजिश में हुई हत्या 
वाजिद की हत्या की जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एसओ सरधना पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। राशिद ने पुरानी रंजिश में हत्या होना बताकर इमरान, बिलाल, नौशाद और यामीन निवासी गांव पीरवाला सोरम शाहपुर मुजफ्फरनगर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

एसओ सरधना धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed