फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a young man broke his partner s eye in a minor dispute in Delhi Jagatpuri area

कंधा टकराने पर फोड़ दी आंख: काम करने के दौरान लगी टक्कर, गुस्से में पहले दांत से काटी उंगली, फिर कैंची से बोला हमला

Mon, 30 May 2022 11:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 May 2022 11:02 PM IST
सार

दिल्ली के जगतपुरी इलाके में खुरेजी स्थित एक बैग बनाने वाली फैक्टरी में काम के दौरान एक युवक का काम के दौरान साथी से कंधा टकरा गया। इस पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने पहले दांतों से उसकी उंगली काटने लगा। इस बीच कैंची मिलने पर उसने उससे हमला बोल दिया। जिससे युवक घायल हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
a young man broke his partner s eye in a minor dispute in Delhi Jagatpuri area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में महज कंधा टकराने पर एक युवक ने अपने साथ काम करने वाले युवक की आंख में कैंची घोंपकर उसकी आंख फोड़ दी। जिससे युवक दर्द से छटपटाने लगा। जख्मी हालत में तुरंत उसे एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गुरु नानक आई अस्पताल रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी दानिश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जगतपुरी थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस फैक्टरी के बाकी कर्मचारियों का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से कासगंज, यूपी का रहने वाला आरिफ जगतपुरी इलाके के खुरेजी स्थित एक बैग बनाने वाली फैक्टरी में काम करता है। वह फैक्टरी में ही रहता है। फैक्टरी में इसके साथ दानिश नामक युवक भी बैग सिलाई का काम करता है। रविवार रात करीब नौ बजे आरिफ बोतल में पानी भरने के लिए जग उठा रहा था। इसी दौरान उसका कंधा दानिश से टकरा गया। दानिश भड़क गया और वह आरिफ के साथ गाली-गलौज करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरिफ ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। पहले वह दांत से आरिफ की अंगुली काटने लगा। इस बीच उसने पास में रखी कैंची उठाकर आरिफ की आंख में घोंप दी। आरिफ दर्द से छटपटाने लगा। उसकी आंख से खून बहने लगा। तुरंत बाकी कर्मचारी उसे ऑटो में बिठाकर अस्पताल ले गए, जहां से उसे आंखों के अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने उसका बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed