{"_id":"5dd9c4058ebc3e54864a0120","slug":"a-year-and-a-half-ago-a-son-was-sold-for-45-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः डेढ़ साल पहले 45 हजार में बेच दिया था एक बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः डेढ़ साल पहले 45 हजार में बेच दिया था एक बेटा
Sun, 24 Nov 2019 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
शुजात आलम, नई दिल्ली
शुजात आलम, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 24 Nov 2019 05:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम विभु को जन्म देने वाली प्रियंका के हाथ उसका गला घोंटते हुए कतई नहीं कांपे। उसने प्रेमी धीरज के कहने पर मासूम का गला घोंट दिया।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में प्रियंका ने खुलासा किया है कि पहले पति से अलग होने के बाद उसने करीब डेढ़ साल पहले एक बेटे को जन्म दिया था। एक माह का होते ही उसने अपने गांव के एक डॉक्टर को उसे 45 हजार रुपये में बेच दिया था। अब प्रियंका के पास सवा तीन साल का एक बेटा प्रशांत ही बचा है।
विज्ञापन
प्रियंका ने पुलिस को बताया कि धीरज ने शराब के नशे में विभु की पिटाई करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट पर जोर से लात मार दी थी। इसकी वजह से उसकी सांसें उखड़ गई थीं। इसके बाद ही उन्होंने उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 6 साल पूर्व प्रियंका की जयवीर से शादी हुई थी। जयवीर शराब पीने का आदी था। करीब दो साल पूर्व प्रियंका ने उसे छोड़ दिया। पति को छोड़ने से पूर्व उसके दो बेटे विभु और प्रशांत थे। एक बेटा बाद में हुआ।
उसे प्रियंका ने एक डॉक्टर को बेच दिया। इसके करीब एक साल पूर्व वह धीरज के संपर्क में आई और उसके साथ ही दयालपुर के एक कमरे में रहने लगी। धीरज को प्रियंका के बच्चे पसंद नहीं थे। वह चाहता था कि प्रियंका अपने बच्चों को छोड़ दे। इसी वजह से शराब के नशे में धीरज विभु और मासूम प्रशांत को पीटता था।
पड़ोसियों के मुताबिक, प्रियंका और धीरज दोनों मासूमों को खाने तक को नहीं देते थे। मासूम अक्सर भूख से बिलखते रहते थे। प्रियंका ने दावा किया कि धीरज के साथ रहने के कुछ ही दिन बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी।
धीरज प्रदीप के पास हलवाई का काम करता था। प्रदीप भी दयालपुर में ही रहता है। प्रदीप की मैनपुरी स्थित ससुराल के पास ही धीरज का मकान है। इसलिए वह प्रदीप को जीजा कहता था। प्रदीप शादियों में कैटरिंग करता था। पुलिस प्रदीप, धीरज और प्रियंका से पूछताछ कर रही है।