{"_id":"5fe38b2d8ebc3e3eb7608e51","slug":"a-woman-of-delhi-acused-man-that-he-changed-religion-and-molested-as-a-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः युवती का आरोप- धोखे से शादी कर धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः युवती का आरोप- धोखे से शादी कर धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव
Thu, 24 Dec 2020 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 24 Dec 2020 04:01 AM IST
विज्ञापन
आरोप लगाने वाली युवती....
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम विहार थाने में दी शिकायत में एक युवती ने आरोप लगाया है कि सोहिब अली उर्फ राहुल (20) ने धर्म छिपाकर उसके घर में कमरा किराए पर लिया। इसके बाद उसने युवती के साथ दोस्ती की और दुष्कर्म के बाद शादी कर ली। अब वह युवती पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा है। युवती ने सोहिब के पिता पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती की मेडिकल जांच हो गई है। डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मामला सरिता विहार थाने में भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवती ने 21 दिसंबर को संगम विहार थाने में दी शिकायत में कहा है कि सोहिब अली उसके घर में किराए पर रहता था। वह अपना नाम राहुल बताता था। दोनों में दोस्ती हो गई। एक दिन सोहिब उसे अली विहार स्थित अपने घर ले गया और परिजनों से मिलवाया। कुछ समय बाद आरोपी फिर अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि सोहिब के पिता ने उसे गलत नीयत छुआ था। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि दुष्कर्म के बाद उसे सोहिब से विवाह करना पड़ा। अब सोहिब उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन