फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a woman misdeed on the pretext of marriage when she protested man threatened to kill her In Delhi

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: पीड़िता बोली- पहले पहचान, फिर दोस्ती; जब भी शादी की बात की जान से मारने देता धमकी

Thu, 27 Jun 2024 10:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 27 Jun 2024 10:57 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक 37 वर्षीय पीड़िता अकेली मंडावली इलाके में रहती है। विवाद होने के बाद इसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा है। पीड़िता लक्ष्मी नगर इलाके में कपड़ों के एक शोरूम में नौकरी करती है। यहां उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई। 

विज्ञापन
a woman misdeed on the pretext of marriage when she protested man threatened to kill her In Delhi
दिल्ली में महिला से शांदी का झांसा देकर दुष्कर्म - फोटो : iStock

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहचान होने के बाद उसे अपने जाल में फंसाया। बाद में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने फोटो खींचने के अलावा उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

विज्ञापन

बाद में आरोपी इनको सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार वारदात को अंजाम देता रहा। महिला जब भी शादी की बात करती आरोपी टाल देता। दबाव बनाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 37 वर्षीय पीड़िता अकेली मंडावली इलाके में रहती है। विवाद होने के बाद इसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा है। पीड़िता लक्ष्मी नगर इलाके में कपड़ों के एक शोरूम में नौकरी करती है। यहां उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई। शुरुआत में दोनों की पहचान हुई जो बाद में दोस्ती में बदल गई।

विज्ञापन

आरोपी पीड़िता से शादी करने की बात करने लगा। एक दिन आरोपी बहाने से पीड़िता को अपने कमरे पर ले गया। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने मोबाइल से इसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को वीडियो दिखाई।

पीड़िता ने आरोपी से कहा कि वह वीडियो को डिलीट कर दे। आरोपी ऐसा करने के लिए उसे अपने पास बुलाता रहा। विरोध करने पर फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। इसके बाद यह सिलसिला कई माह चला। शादी की बात करने पर आरोपी उसे मारने की धमकी देता।

रोज-रोज की धमकी से परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से करने का मन बनाया। बाद में मंडावली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने की बात पता चलते ही आरोपी अपने कमरे से फरार हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed