फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A woman injured in a minor dispute in New Ashok Nagar police station area dies

Delhi: मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े, घायल महिला की मौत; न्यू अशोक नगर का मामला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Fri, 03 Jan 2025 04:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 03 Jan 2025 04:11 AM IST
सार

मामूली बात पर विवाद में दो परिवारों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। सावित्री देवी के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां बृहस्पतिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
A woman injured in a minor dispute in New Ashok Nagar police station area dies
एसओजी ने तीन संदिग्ध पकड़े (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र में मामूली बात पर विवाद में दो परिवारों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। हमले में घायल एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पीड़ित गुलाब सिंह सपरिवार न्यू अशोक नगर स्थित कोंडली गांव में रहते हैं। उसके परिचित विरेंद्र ने बताया कि 30 दिसंबर की रात पड़ोस में रहने वाले आरोपियों ने उनके घर पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। उसमें 70 साल की सावित्री देवी के अलावा उनके बेटे गुलाब व नातियों को चोट लगी।
विज्ञापन


सावित्री देवी के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां बृहस्पतिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि 30 दिसंबर को गुलाब सिंह के बेटे की गांव में ही रहने वाले धर्मेंद्र के बेटे रोहित से कहासुनी हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद गुलाब सिंह धर्मेंद्र के पास पहुंंचे और विवाद का कारण पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस बात पर धर्मेंद्र नाराज हाे गया और देर रात अपने बेटे व अन्य के साथ मिलकर गुलाब सिंह के घर पर लाठी डंडे से हमला कर परिवार वालों की पिटाई कर दी। आरोपियों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की। बीच बचाव करने आई बुजुर्ग महिला सावित्री देवी के सिर पर आरोपियों ने लोहे के रॉड से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल सावित्री को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उन्हें वहां से छुट्टी मिल गई, लेकिन बृहस्पतिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। फिर उन्हें मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। उसके बाद सावित्री देवी के परिजनों ने शव को कोंडली चौक पर रखकर प्रदर्शन शुरू किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ उन्हें सख्त सजा दिलाने की मांग की।


जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद ही महिला के मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed