{"_id":"5b71d45242c792361a5650ba","slug":"a-woman-gave-birth-to-baby-in-pcr-van-at-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीआर वैन में महिला ने बच्ची को जन्म दिया, महिला पुलिसकर्मी ने कराई डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीआर वैन में महिला ने बच्ची को जन्म दिया, महिला पुलिसकर्मी ने कराई डिलीवरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
बुराड़ी इलाके में रहने वाली एक महिला ने पीसीआर वैन में बच्ची को जन्म दिया। मां बेटी दोनों की हालत ठीक है। उन्हें अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रसव के दौरान महिला पुलिसकर्मी को मौके पर बुला लिया गया।
पुलिसकर्मियों की इस सूझबूझ की अधिकारियों ने तारीफ की है और उन्हें इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि रविवार रात करीब सवा ग्यारह बजे सत्या विहार बुराड़ी में एक महिला की तबियत बिगड़ने की कॉल मिली। महज कुछ ही देर में पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंच गए।
एएसआई जितेंद्र और हवलदार महेंद्र ने महिला को पीसीआर में लिटाया और अस्पताल के लिए निकले। वजीराबाद से मजनूं का टीला के बीच महिला का प्रसव पीड़ा ज्यादा होने लगा।
विज्ञापन
ऐसे में पीसीआर कर्मियों ने आईएसबीटी पर खड़ी पीसीआर को बुला लिया। उसमें महिला पीसीआर कर्मी मौजूद थी। महिला सिपाही की मदद से महिला ने पीसीआर में ही अपनी बच्ची को जन्म दिया।