फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A Woman committed suicide After write a note in delhi

दीवार पर सुसाइड नोट लिख महिला ने दी जान, पिता को भी किया व्हाट्स एप, बयां किया दिल दहलाने वाला दर्द

Mon, 07 May 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 May 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
A Woman committed suicide After write a note in delhi
फाइल फोटो
महिला ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली। मरने से पहले पिता को भी व्हाट्स एप किया। जिसने भी सुसाइड नोट पढ़ा उसी के पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन


ज्योति नगर इलाके में ससुराल वालों से परेशान होकर मधुबाला (29) ने फांसी लगा ली। इससे पहले, महिला ने अपने पिता को व्हाट्स एप कर डिटेल सुसाइड नोट घर में छुपाकर रखने की बात बताई। उसने काले स्केच पैन से दीवार पर भी सुसाइड नोट लिखा है।

मधुबाला के पिता के बताने पर पुलिस ने घर में मिक्की माउस में छुपाकर रखे गए दो पेज के सुसाइड नोट को बरामद कर लिया। क्षेत्रीय एसडीएम की रिपोर्ट पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। ज्योति नगर थाना पुलिस पति व अन्य ससुरालियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मधुबाला परिवार के साथ गली नंबर-5, अशोक नगर में रहती थी। 22 दिसंबर 2015 को मधुबाला की अमित कुमार से शादी हुई थी। दोनों का सवा साल का एक बेटा ध्रुव है। मधुबाला का मायका रेलवे रोड, आजादपुर का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबाला के पिता प्रीतम सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11:48 बजे उनके मोबाइल पर बेटी का मैसेज आया। उसने अपना जीवन समाप्त करने की बात लिख सास-ससुर के जुल्मों का जिक्र किया। मैसेज देखते ही उन्होंने फौरन पड़ोसियों को कॉल किया, लेकिन तब तक उनकी बेटी अपने कमरे में पंखे से फंदा बनाकर फांसी लगा चुकी थी। 

इसके बाद प्रीतम सिंह का परिवार अशोक नगर पहुंच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मधुबाला ने दीवार पर काले स्केच पैन से सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने सास-ससुर के जुल्मों का जिक्र करते हुए उन्हें सजा दिलवाने की बात लिखी थी। 

इधर, पिता को किए मैजेस में उसने अपने कमरे में रखे मिक्की माउस के भीतर सुसाइड नोट का जिक्र किया था। पुलिस ने उस नोट को भी बरामद कर लिया। उस नोट में भी मधुबाला ने खुद पर हुए जुल्मों की कहानी बयां की थी। 

कैश के बदले कार देने पर था विवाद

मधुबाला के पिता दिल्ली जल बोर्ड में नौकरी करते हैं, जबकि उसका ससुर रामबीर सरकारी स्कूल में वाइस प्रिंसिपल है। प्रीतम सिंह ने बताया कि शादी में उन्होंने बेटी को वैगनआर कार दी थी। मधुबाला का ससुर कार के बदले कैश मांग रहा था। 

प्रीतम ने चार लोगों के बीच बैठकर कैश देने की बात की थी, जिसे रामबीर ने ठुकरा दिया था। मधुबाला के भाई प्रमोद ने बताया कि दहेज में कार देने के बाद से ससुराल वालों ने मधुबाला की जिंदगी को नर्क बना दिया था। छोटी-छोटी बातों पर उसे परेशान किया जाता था। इसी वजह से उसने जान दे दी। 

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि परिजनों के बयान के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मधुबाला के पति अमित से पूछताछ कर छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed