फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A woman caught her husband with his girlfriend In Gurugram

प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में था पति, अचनाक आ गई पत्नी और फिर जो हुआ उसे देख पुलिस भी हैरान

Sat, 26 May 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 May 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
A woman caught her husband with his girlfriend In Gurugram
फाइल फोटो
एक शख्स अपनी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में था, अचानक उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर पुलिस भी चकरा गई। 
विज्ञापन


पति को प्रेमिका संग पकड़ने पर महिला ने उसे हवालात भिजवाया तो अचानक उसकी अक्ल ठिकाने आ गई। जेल जाने के डर से वह पत्नी व बच्चों के साथ घर जाने की बात करने लगा। यह सुनकर प्रेमिका उससे अपने क्रेडिट कार्ड से खर्च रुपयों की मांग करने लगी। 

कुछ देर पहले प्रेमिका के साथ संबंध को लेकर पति से खफा महिला अचानक पति के पक्ष में हो गई और उसके लिए प्रेमिका से भिड़ गई। कोतवाली में ही दोनों में खूब तकरार हुई। एसएसआई यतेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता नहीं हुआ तो शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी महिला ने बताया कि वह दो बच्चों और पति के साथ नोएडा में किराये के कमरे में रहती थी। पति कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित एक महिला की कोठी पर चालक की नौकरी करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोठी पर ही एक अविवाहित युवती भी नौकरी करती थी

A woman caught her husband with his girlfriend In Gurugram
कोठी पर ही एक अविवाहित युवती भी नौकरी करती थी। महिला का आरोप है कि पति और युवती में संबंध हो गए। दो माह पूर्व पति गुरुग्राम में नौकरी करने की बात कहकर युवती के साथ चला गया। 

शक होने पर महिला गुरुग्राम पहुंच गई और पति व प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सूचना दी। इधर, युवती के परिजन ने कासना कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सूचना मिलने पर महिला के पति और लापता युवती को बरामद कर पुलिस कासना कोतवाली लाई। 

पुलिस ने युवक को हवालात में डाल दिया। इसके बाद युवक पत्नी व बच्चों के साथ जाने की जिद करने लगा तो प्रेमिका भड़क गई। प्रेमिका ने कहा कि उसने दो माह में अपने क्रेडिट कार्ड से गुरुग्राम रहने के दौरान हजारों रुपये खर्च किए हैं। 

वह रुपये वापस करने की मांग करने लगी। इस पर युवक की पत्नी ने विरोध किया तो दोनों में कोतवाली में ही खूब तकरार हुई। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed