फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A Woman allegedly gang raped by five man in delhi

गुरुग्राम से अपहरण कर बार डांसर से दिल्ली में गैंगरेप, दरिंदों ने फिर भी न बख्शा और...

Wed, 30 May 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 30 May 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
A Woman allegedly gang raped by five man in delhi
एक बार डांसर ने गुरुग्राम से ओला कैब बुक की। ड्राइवर ने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर दिल्ली में लाकर गैंगरेप किया। दरिंदों ने फिर भी न बख्शा और...
विज्ञापन


गुरुग्राम से अपहरण कर दिल्ली में युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी ओला कैब से युवती को दिल्ली लेकर आए थे। घिटोरनी में एक घर में पांच आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके महरौली-गुरुग्राम रोड पर फेंककर भाग गए।
विज्ञापन


वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस घटना पर दो दिन पर्दा डाले रही। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मिलिंद डुम्बेरे ने बताया कि मेडिकल जांच में गैंगरेप की पुष्टि होने पर पांच आरोपियों रामबाबू, अंशुल, तेजवीर सिंह, रुपेंद्र और गोपाल प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पांचों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं युवती डिप्रेशन में चली गई है। उसकी काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय रीमा (परिवर्तित नाम) गुरुग्राम के एक बार में काम करती है। 

A Woman allegedly gang raped by five man in delhi
gang rape in car
रविवार रात वह बार से निकली। उसने घर जाने के लिए ओला कैब बुक की। आरोप है कि कैब चालक रुपेंद्र ने अपने 4 साथियों को गाड़ी में बैठा लिया। आरोपी उसे घिटोरनी स्थित एक घर में ले गए और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने रीमा को सोमवार तड़के महरौली-गुरुग्राम रोड पर फेंक दिया। युवती की पिटाई भी की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed