फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a wife killed husband with Tantrik in delhi

तांत्रिक के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी खौफनाक साजिश, देखकर उड़े होश

Mon, 05 Mar 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 05 Mar 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
a wife killed husband with Tantrik in delhi
हत्या की आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
शराब छुड़ाने के लिए पत्नी तंत्र-मंत्र कराने गई थी। फिर उसने तांत्रिक के साथ मिलकर ऐसी खौफनाक साजिश रची, जिसे देख हर किसी के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


नई दिल्ली इलाके के काली बाड़ी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने तांत्रिक के साथ मिलकर फाइनेंस मैनेजर पति मूल रूप से आंध्र प्रदेश निवासी डीएस मूर्ति को जहर देकर मार डाला। महिला पति की शराब की लत से परेशान थी। 

इसे छुड़ाने के लिए ही वह तांत्रिक के संपर्क में आई थी। पूछताछ में उसने पति की हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी पत्नी केवी रामा और तांत्रिक श्याम सिंह उर्फ भगत को गिफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि 26 फरवरी को आरएमएल अस्पताल से एक अज्ञात व्यक्ति को भर्ती कराए जाने की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को मिली थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

a wife killed husband with Tantrik in delhi
हत्या का आरोपी तांत्रिक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शिनाख्त करने का प्रयास किया तो उसे भर्ती कराने वाले शख्स का पता फर्जी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कार के नंबर के आधार पर जांच शुरू की। इससे वह उसे भर्ती कराने वाली केवी रामा तक पहुंच गई।

पूछताछ में रामा ने बताया कि आरएमएल अस्पताल में दम तोड़ने वाला व्यक्ति उसका पति डीएस मूर्ति था। एक निजी कंपनी में फाइनेंस मैनेजर डीएस मूर्ति को शराब पीने की लत थी। इसे छुड़ाने के लिए ही वह तांत्रिक श्याम सिंह उर्फ भगत के संपर्क में आई थी। 

काफी दिन इलाज के बाद भी पति की लत कम नहीं हो रही थी। इसके बाद तांत्रिक ने उसे जहरीला पदार्थ लाकर दिया। उसने इसे पति को दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आंध्र प्रदेश की वारंगल पुलिस को इस घटना की सूचना दी। 

इसके बाद मूर्ति का भाई बीबीएसएस शिवा शर्मा दिल्ली पहुंचा। उसकी शिकायत पर हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर केवी रामा और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed