फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A wheel suddenly came off a dumper striking an elderly woman death

Delhi: चलते डंपर से अचानक निकला पहिया, मॉर्निंग वॉक पर निकली बुर्जुग महिला से टकराया; हुई दर्दनाक मौत

Sun, 28 Sep 2025 11:07 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 28 Sep 2025 11:07 PM IST
सार

आसपास मौजूद लोग उनकी मदद को भागे। बाद में उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
A wheel suddenly came off a dumper striking an elderly woman death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में रविवार सुबह एक हादसे में 65 वर्षीय अफसरी नाम की बुजुर्ग महिला की जान चली गई। महिला घर के नजदीक एमबी रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इस बीच वहां से गुजर रहे एक डंपर का पहिया निकलकर महिला को जा लगा। हादसे में बुजुर्ग महिला अचेत होकर वहीं गिर गई। 

विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के बाद उनको नजदीकी ईएसआईसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि अफसरी अपने परिवार के साथ बड़ी मस्जिद के पास, पुल प्रहलादपुर इलाके में रहती थीं। इनके परिवार में पति इमामुद्दीन के अलावा अन्य सदस्य हैं। रोजाना सुबह वह घर से सैर के लिए एमबी रोड पर जाती थीं। रविवार को वह घर से निकली थीं। इस बीच सुबह करीब सात बजे वह सड़क के एक ओर सैर कर रही थीं। तभी वहां से गुजर रहे एक डंपर का पिछला पहिया निकला और तेजी से खुद ही दौड़ता हुआ अफसरी से टकरा दिया। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गई और अचेत हो गईं। 

विज्ञापन

आसपास मौजूद लोग उनकी मदद को भागे। बाद में उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed