फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A wanted criminal criminal killed in police encounter at Bulandshahr

यूपी में एक और बदमाश ढेर, पुलिस ने एनकाउंटर में मारा 50 हजार का इनामी

Tue, 06 Mar 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 06 Mar 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
A wanted criminal criminal killed in police encounter at Bulandshahr
बुलंदशहर में एनकाउंटर - फोटो : ani
उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ एनकाउंटर जारी हैं। पुलिस बदमाशों के सफाए में लगी है। पुलिस ने बुलंदशहर में एक बदमाश को मार गिराया है। 
विज्ञापन


मुठभेड़ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हुई। पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश अमित उर्फ कलुआ को ढेर कर दिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। नगरपालिका ठेकेदार जगवीर के मुख्य हत्यारोपी अमित पर विभिन्न थानों में लूट, डकैती और हत्या के 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। 

सिकंदराबाद की जोखाबाद चौकी क्षेत्र में पुलिस देर रात हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी गाजियाबाद की ओर से आ रही स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार बैरियर तोड़कर बुलंदशहर की ओर भागने लगे।
विज्ञापन


दरोगा प्रमोद कुमार ने सिकंदराबाद कोतवाल को सूचना दी। पुलिस ने कार सवारों का पीछा किया तो बदमाशों ने सुखलापुर तिराहे पर कार को कच्चे रास्ते पर मोड़ दिया। उसके बाद पुलिस ने सिरौंधन रोड स्थित बराल टी प्वाइंट पर बदमाशों की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


स पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एक गोली सिकंदराबाद कोतवाल की बुलेट प्रूफ जैकेट में धंस गई। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदमाश अमित (28) पुत्र स्वर्गीय दरयाव सिंह निवासी गांव प्राणगढ़ थाना सिकंदराबाद वहीं गिर पड़ा, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।


जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। एसएसपी मुनीराज जी ने कहा कि मुठभेड़ में अमित के ढेर होने के बाद उसके साथी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed