फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A two-storey building collapsed in Hari Enclave area of Aman Vihar on Sunday

Bulding Collapsed: दिल्ली में फिर गिरी दो मंजिला इमारत, 24 घंटे के अंदर दूसरी बड़ी घटना

Sun, 11 Aug 2024 07:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 11 Aug 2024 07:21 PM IST
सार

 इमारत का कुछ हिस्सा दूसरे मकान पर गिरने से पांच लोग बाल बाल बच गए। जांच में पता चला कि जर्जर मकान को मालिक कुछ दिन से मरम्मत करवा रहा था।

विज्ञापन
A two-storey building collapsed in Hari Enclave area of Aman Vihar on Sunday
दिल्ली के अमन विहार में गिरी दो मंजिला इमारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के अमन विहार के हरी एन्क्लेव इलाके में रविवार सुबह एक दो मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय घर इमारत में कोई मौजूद नहीं था। लेकिन मलबा के गली में गिरने से एक राहगीर घायल हो गया। जबकि मलबा गिरने से पड़ोस के मकान की छत टूट गई और कमरे में सो रहे पांच लोग बाल बाल बच गए। हादसे में गली में खड़ी तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। बात दें कि बीते 24 घंटे में यह दूसरी बड़ी घटना है। 

विज्ञापन

शनिवार को ही उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मॉडल टाउन के महेंद्रू एंक्लेव इलाके में दोपहर दो मंजिला बैंक्वेट हॉल अचानक ढह गया था। हादसा के समय मजदूर काफी अरसे से बंद पड़े बैंक्वेट हॉल में मरम्मत का काम कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आस पास के लोगों की मदद से तीन लोगों को बाहर निकाल कर पास के अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां एक की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन से मकान में चल रहा था काम
मोहम्मद शाबान अपने परिवार के साथ हरी एन्क्लेव में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में 70 गज में दो मंजिला मकान बना हुआ था। जिसे किसी ने हाल ही में खरीदा है। पिछले 15 दिन से मकान मालिक इमारत में काम करवा रहा था। इमारत की दीवारें और पिलर हटाया गया था। रविवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने परिवार के साथ अपने भूतल वाले मकान में सो रहे थे। इसी दौरान पड़ोस वाली इमारत अचानक भरभराकर गिर गया। इमारत का कुछ हिस्सा उनकी छत पर गिरा। जिससे उनकी छत टूट गई। घटना के समय उनके पिता-मां, भाई और बहन कमरे में सो रहे थे। हादसा होते ही सभी कमरे से बाहर निकल गए।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मलबा गिरने से कमरे में रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। जांच करने पर पता चला कि मलबा सड़क से जा रहे एक राहगीर के सिर पर गिरा। जिससे वह घायल हो गया। साथ ही गली में खड़ी कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राहगीर को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

गिर रहीं इमारतों के लिए मेयर जिम्मेदार: राजा इकबाल
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने जर्जर इमारतों के कारण हो रहीं घटनाओं को लेकर मेयर को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि आप के आने से न केवल निगरानी तंत्र ढीला हो गया है, बल्कि भ्रष्टाचार बढ़ने से लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इससे दिल्ली में आए दिन इमारतों के गिरने और लोगों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। मेयर डॉ. शैली ओबेराय ने जर्जर इमारतों को लेकर कोई निगरानी नहीं की और न ही सर्वे को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। इससे घटनाएं हो रही है, जबकि मानसून से पहले जर्जर इमारतों का सर्वे पूरा हो जाना चाहिए था। इमारतों के गिरने में जिन लोगों ने जान गंवाई है, उनके परिवार को एक-एक करोड़ की सहायता राशि देनी चाहिए। साथ ही, घायलों को 50-50 लाख रुपये मिलने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed