फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A three and half year old girl kidnapped misdeed and then murdered in Delhi

दिल्ली में खौफनाक वारदात: साढ़े तीन साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या, चलती बस से दबोचा गया दरिंदा

Fri, 24 May 2024 06:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 May 2024 06:40 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अनिल कापसहेड़ा इलाके में अकेले रहता है। वह शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। वह मजदूरी करता था। जांच में पता चला कि आरोपी सनकी है। चार साल पहले घरेलू विवाद होने पर आरोपी की पत्नी अपने बच्चों के साथ कानपुर चली गई। 

विज्ञापन
A three and half year old girl kidnapped misdeed and then murdered in Delhi
साढ़े तीन साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या - फोटो : freepik.com

विस्तार

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में साढ़े तीन साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या का मामला सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे से पड़ोस में रहने वाले आरोपी अनिल (34) की पहचान कर पुलिस ने उसे कानपुर भागने के दौरान बस से गिरफ्तार कर लिया। जुर्म कबूलने के बाद उसके निशानदेही पर बच्ची के शव के बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी का सर्विस रिवाल्वर छीनकर पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को कब्जे में करने के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Trending Videos

बच्ची अपने परिजनों के साथ कापसहेड़ा इलाके में रहती थी। 22 मई की रात 8.51 बजे कापसहेड़ा थाना पुलिस को बच्ची के गायब होने की शिकायत मिली। परिजनों ने बताया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक गायब हो गई। शिकायत पर कापसहेड़ा थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की। इस दौरान आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच में पड़ोस में रहने वाले अनिल को शाम 7.05 बजे बच्ची को अपने साथ गंदा नाला की तरफ ले जाते देखा गया। लेकिन 7.25 बजे वह वापस अकेले आता देखा गया। पुलिस ने इस खुलासे पर अनिल के घर में दबिश दी। लेकिन वह वहां से लापता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसके फोन को सर्विलांस पर लगाया। तकनीकी जांच से पता चला कि आरोपी सोहना की ओर जा रहा है। पुलिस की टीम आरोपी का फोटो लेकर उसी दिशा में उसका पीछा करने लगी। पुलिस ने उस रास्ते में जा रही कई बसों और वाहनों की जांच की। रात 11.55 बजे रात पुलिस ने आरोपी अनिल को कानपुर जा रही एक बस के अंदर से पकड़ लिया। अनिल मूलत: गांव माटी, कानपुर यूपी का रहने वाला है। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। शुरुआती पूछताछ में वह अपहरण की घटना में शामिल होने से इनकार करता रहा, लेकिन साक्ष्य देखने के बाद उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने बच्ची को अगवा करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसकी मेडिकल और पोस्टमार्टम में पुष्टि हो गई है। उसने बताया कि हत्या करने के बाद उसने बच्ची को गुरुग्राम और कापसहेड़ा की सीमा पर स्थित एक दलदली नाले में फेंक दिया।

विज्ञापन

शव बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस कर्मी से पिस्टल छीनकर चलाई गोली
पुलिस आरोपी को लेकर उस नाले के पास पहुंची। जहां पुलिस घनी झाड़ियों और कचरे के ढेर से सटे दलदली नाले में बच्ची की शव की तलाश करने लगी। अंधेरे में करीब एक घंटे की तलाशी अभियान के बाद बच्ची का शव बरामद कर लिया गया। इसी दौरान अचानक आरोपी ने पुलिसकर्मी का सर्विस रिवॉल्वर छीन लिया और पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। आरोपी ने इस बीच पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। एक गोली आरोपी के पैर में लगी। घायल आरोपी को पुलिस ने तुरंत इंदिरा गांधी अस्पताल ले गए। जहां इलाज करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चार साल पहले पत्नी छोड़कर जा चुकी है
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अनिल कापसहेड़ा इलाके में अकेले रहता है। वह शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। वह मजदूरी करता था। जांच में पता चला कि आरोपी सनकी है। चार साल पहले घरेलू विवाद होने पर आरोपी की पत्नी अपने बच्चों के साथ कानपुर चली गई। उसके बाद से वह कापसहेड़ा में अकेले रहता था। पीड़ित परिवार के घर उसका आना जाना था।

मेडिकल बोर्ड से बच्ची का करवाया पोस्टमार्टम
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची का शव मिलने के बाद क्राइम और फोरेंसिक टीम से बच्ची के शव की जांच करवाई। उसके बाद मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया गया। बच्ची की मां सिलाई का काम करती है, जबकि उसके पिता सामान की शिफ्टिंग करते हैं। इनकी एक 15 माह की बेटी है, जो अपने नाना के पास रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed