फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A teenage girl died after being stabbed in Delhi

दिल्ली में खौफनाक वारदात: नाबालिग लड़कों के बीच हुआ खूनी खेल, एक की मौत; चाकू, खून से सने कपड़े और जूते बरामद

Sat, 21 Sep 2024 10:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 21 Sep 2024 10:05 PM IST
सार

एक गिरोह में पांच से छह किशोर थे, जबकि दूसरे में चार से पांच किशोर थे। सभी के पास चाकू थे। गैंगवार के दौरान एक किशोर को 15 से अधिक बार चाकू मारे गए। अस्पताल में इस किशोर की मौत हो गई। 

विज्ञापन
A teenage girl died after being stabbed in Delhi
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साउथ दिल्ली के संगम विहार इलाके में किशोरों के दो गिरोह के बीच सरेराह खूनी खेल खेला गया। दोनों तरफ से कई-कई किशोर थे। सभी के हाथ में चाकू थे। ये खूनी खेल सरेराह आधा घंटे से ज्यादा समय तक चलता रहा, मगर संगम विहार पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगवार में हुई किशोर की हत्या की गुत्थी को दो घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए पांच किशोरों को पकड़ा है। संगम विहार में अपने गिरोह के वर्चस्व कायम करने व बढ़ाने के लिए ये गैंगवार हुई थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू, खून से सने कपड़े और जूते बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन


अपराध शाखा पुलिस उपायुक्त राकेश पावरिया के अनुसार, संगम विहार थाना क्षेत्र में 20 सितंबर को शाम 6:00 बजे संडे बाजार रोड पर दो किशोर समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई। एक गिरोह में पांच से छह किशोर थे, जबकि दूसरे में चार से पांच किशोर थे। सभी के पास चाकू थे। गैंगवार के दौरान एक किशोर को 15 से अधिक बार चाकू मारे गए। अस्पताल में इस किशोर की मौत हो गई। 
विज्ञापन


एक अन्य किशोर घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल किशोर की शिकायत पर तिगड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। दूसरी तरफ मामले की गंभीरता और लोगों की नाराजगी को देखते हुए शाखा में तैनात एसीपी एसीपी नरेश सोलंकी की देखरेख में इंस्पेक्टर विजय पाल दहिया की टीम को हमलावरों को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय पाल दहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो घंटे में ही इस केस को सुलझा लिया और पांच किशोरों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि यह गैंगवार व हत्या इस्लाम और हरि किशन के नेतृत्व वाले दो स्थानीय गिरोहों के बीच प्रतिद्वंद्विता का नतीजा थी। मृतक और घायल किशोर इस्लाम का सहयोगी है। इस्लाम हत्या के प्रयास, डकैती और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन के कई मामलों में शामिल एक स्थानीय अपराधी है। वह फिलहाल फरार है। पकड़े गए किशोर एक अन्य स्थानीय अपराधी हरिकिशन से जुड़े थे, जो वर्तमान में हत्या के आरोप में जेल में बंद है। मृतक व घायल किशोर अगस्त में बालसुधार गृह से रिहा किए गए थे।


हत्या के मामले में थे जेल में
इन्हें छह महीने पहले हुई एक किशोर की हत्या में पकड़ा गया था। छह महीने पहले हुई हत्या का बदला लेने के लिए पीड़ितों पर जानलेवा हमला किया गया था। साथ ही हमलावरों का उद्देश्य क्षेत्र में प्रभुत्व स्थापित करना था। सभी किशोर 17 वर्ष से कम उम्र के है। उनके पास से खून से सने कपड़े, अपराध का हथियार (चाकू) और जूते बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed