फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A swing broke in the Ramlila fair in Narela, Delhi.

दिल्ली में टला बड़ा हादसा: चलते हुए झूले का एक हिस्सा रुका, दहशत का माहौल; 20 जिंदगियां बची

Thu, 19 Oct 2023 08:27 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 19 Oct 2023 08:27 AM IST
सार

दिल्ली के नरेला में रामलीला मेले में एक झूला टूटा। जिसकी वजह से मेले में दहशत का माहौल बन गया। रेस्क्यू टीम ने 20 लोगों को बाहर निकाला है।

विज्ञापन
A swing broke in the Ramlila fair in Narela, Delhi.
रामलीला मेले में टूटा झूला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में इन दिनों रामलीला उत्सव चल रहा है। जगह जगह मेले चल रहे हैं। नरेला में एक रामलीला ग्राउंड में चलता हुआ झूला रुक गया। झूला रुकने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के मुताबिक, 20 लोगों का रेस्क्यू किया गया। किसी तरह के जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, रात 11:10 पर नरेला के सुभाष रामलीला मंदारिन से दमकल विभाग को सूचना मिली। बताया गया है कि 20 से अधिक लोग झूले में फंस गए हैं। जिसके बाद दो फायर टेंडर की गाड़ियों को रवाना किया गया। सभी लोग सुरक्षित हैं। 20 लोगों में चार पुरुष, 12 महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल, जांच की जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में देख सकते हैं कि चलते हुए झूले का एक हिस्सा रुक गया। जिसके बाद झूला घूमता रहा। इसी दौरान उसमें फंसे लोग बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। हादसे के दौरान झूला रुका नहीं। झूले के एक हिस्से में फंसे लोग बाहर निकल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed