{"_id":"67d8618939d21355cc00d7fe","slug":"a-student-preparing-for-neet-exam-committed-suicide-by-hanging-herself-from-a-fan-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट मिला
Mon, 17 Mar 2025 11:23 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक विहार इलाके में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मृतक 17 साल की छात्रा परिवार के साथ बी तीन अशोक विहार फेस दो में रहती थी। परिवार में माता-पिता और एक बहन है। वह 12वीं कक्षा की छात्रा थी। साथ ही वह नीट की परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। मंगलवार को उसका पेपर था। जिसको लेकर वह तैयारी कर रही थी। सोमवार शाम परिवार वालों ने उसे अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ देखा। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन