{"_id":"6408b4ba1fbb8cfa830fa503","slug":"a-speeding-thar-car-crushed-7-people-near-malai-mandir-in-vasant-vihar-two-people-died-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: दिल्ली में मलाई मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को कुचला, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: दिल्ली में मलाई मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को कुचला, दो की मौत
Wed, 08 Mar 2023 09:46 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 08 Mar 2023 09:46 PM IST
सार
घटना साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंत विहार इलाके के मलाई मंदिर के पास की बताई जा रही है। जहां पर तेज रफ्तार थार कार ने रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों को बुरी तरह रौंद दिया है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंत विहार इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार थार कार ने मलाई मन्दिर के पास लगी रेहड़ी पटरी वालों को रौंद दिया। वहीं, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
घटना साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंत विहार इलाके के मलाई मंदिर के पास की बताई जा रही है। जहां पर तेज रफ्तार थार कार ने रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों को बुरी तरह रौंद दिया है। इतना ही नहीं थार कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास में खड़ी दो कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि थार कार के ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में स्थानीय पुलिस मौजूद है और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन