{"_id":"6800e4be7f3aa137b60ec3a0","slug":"a-spark-from-an-electric-line-caused-a-fire-in-the-wheat-crop-in-bulandshahr-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: बिजली के तारों से निकली चिंगारी, पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख; किसान बोले- जर्जर हालत में हैं तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: बिजली के तारों से निकली चिंगारी, पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख; किसान बोले- जर्जर हालत में हैं तार
Thu, 17 Apr 2025 04:55 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, कुचेसर चौपला (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुचेसर चौपला (हापुड़)
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 17 Apr 2025 04:55 PM IST
सार
हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में विद्युत लाइन की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। लगभग पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि दमकल विभाग की टीम पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
गेहूं की फसल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिकंदरपुर काकोड़ी के पास बृहस्पतिवार की दोपहर को विद्युत लाइन की चिंगारी से किसान की गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने से किसान की लगभग पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि दमकल विभाग की टीम पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
होशदारपुर गढ़ी निवासी सुमित और मोहित ने 57 चौराहे काकोड़ी के पास बटाई पर काकोड़ी निवासी धर्मपाल से खेत लिया हुआ है, जिसमें दोनों भाइयों ने गेहूं की फसल बोई हुई है। बृहस्पतिवार की दोपहर को खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग लगने की जानकारी डायल 112 पर पुलिस और दमकल विभाग को दी। आसपास के ग्रामीणों ने पानी से मशक्कत करके आग को बुझाया। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही गेहूं में लगी आग पर ग्रामीणों ने काबू पा लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम की लापरवाही से गेहूं की फसल जली है, लेकिन ऊर्जा निगम के एसडीओ मौके पर भी नहीं पहुंचे। जिस लाइन की चिंगारी से आग लगी है वो जर्जर अवस्था में है, जिसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है। गढ़ डिविजन के अधिशासी अभियंता अनुज जायसवाल ने बताया कि जेई को भेजकर आग लगने का कारण पता किया जाएगा।
विज्ञापन