फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A six-year-old disabled girl died after falling into a drum full of water in delhi

डूब गई जिंदगी: पानी से भरे ड्रम में गिरकर छह साल की दिव्यांग बच्ची की मौत, स्टूल पर चढ़कर खेल रही थी मासूम

Tue, 28 May 2024 10:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 May 2024 10:38 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ज्योति दो भाई बहन और अपने परिजनों के साथ शालीमार बाग के हैदरपुर गांव में रहती थी। उसके पिता देवेंद्र सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं।

विज्ञापन
A six-year-old disabled girl died after falling into a drum full of water in delhi
पानी में डूबने से बच्ची की मौत (सांकेतिक) - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शालीमार बाग इलाके में पानी से भरे ड्रम में गिरने से छह साल की दिव्यांग बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पहचान ज्योति के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर किसी तरह की गड़बड़ी के साक्ष्य नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलू से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ज्योति दो भाई बहन और अपने परिजनों के साथ शालीमार बाग के हैदरपुर गांव में रहती थी। उसके पिता देवेंद्र सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं, जबकि मां आस पास के घरों में साफ सफाई का काम करती है। उसका भाई भी दिव्यांग है। घटना के समय ज्योति अपनी बड़ी बहन और भाई के साथ घर में थी। उसकी बहन सो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दो दिन से इलाके में पानी नहीं आया था। ज्योति की मां बाहर से पानी लाकर ड्रम में रख दिया था। दोपहर में जब उसकी मां काम से वापस आई तो ज्योति को ड्रम में गिरा हुआ देखा। उसके शोर मचाने पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार वालों ने बताया कि ज्योति अकसर पानी के साथ खेलती थी। ढ़ाई फुट के ड्रम में पानी कम था। वह स्टूल लगाकर ड्रम में भरे पानी से खेल रही थी। इसी दौरान वह पानी में गिर गई। उसका सिर नीचे और पैर ऊपर था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि दिव्यांग होने की वजह से बच्ची ड्रम के पास गई और उसमें गिर गई है। मौके पर गड़बड़ी को लेकर कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। अधिकारी का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed