{"_id":"6a5d07371e6010a50206eff5","slug":"a-protest-will-be-held-at-the-nuh-electricity-office-on-july-21-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113772-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 21 जुलाई को नूंह बिजली कार्यालय पर होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 21 जुलाई को नूंह बिजली कार्यालय पर होगा प्रदर्शन
विज्ञापन
नूंह। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, जिला नूंह ने नूंह व गुरुग्राम के बिजली वितरण तंत्र के निजीकरण के विरोध में 21 जुलाई को बिजली बचाओ, रोजगार बचाओ अभियान के तहत प्रदर्शन का आह्वान किया है। प्रदर्शन सुबह 10 बजे बिजली कार्यालय नूंह आयोजित होगा।
संघ के अनुसार सरकार की निजीकरण नीति से आम उपभोक्ताओं, किसानों, कर्मचारियों व उद्योगों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका है। प्रदर्शन में कर्मचारी, मजदूर, किसान, छात्र, महिलाएं, बेरोजगार युवा व विभिन्न विभागों के कर्मचारी भाग लेंगे।
संघ ने नगर पालिका, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य, रोडवेज, शिक्षा, विश्वविद्यालय, न्यायालय, जिला प्रशासन, आशा वर्कर, मिड-डे-मील कर्मियों व सीटू से जुड़े प्रतिनिधियों से भी बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। प्रदर्शन के दौरान निजीकरण के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। संवाद