{"_id":"5e5dace38ebc3ef40065b4e0","slug":"a-person-jumping-from-the-10th-floor-of-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में दवा देने आए व्यक्ति ने 10वीं मंजिल से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में दवा देने आए व्यक्ति ने 10वीं मंजिल से कूदकर दी जान
Tue, 03 Mar 2020 06:33 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 03 Mar 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स में दवा देने आए 48 वर्षीय विपिन साहू ने छत से कूदकर जान दे दी। सोमवार दोपहर घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद गार्डों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को एम्स के हॉस्टल नंबर 18 में विपिन दो बार आया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बताया कि एक बार विपिन सुबह साढ़े 10 और फिर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर हॉस्टल पहुंचा। वह किसी डॉक्टर को दवा देने आया था। वह एम्स के हॉस्टल नंबर-18 की 10वीं मंजिल पर पहुंचा और वहां से कूदकर जान दे दी।
पुलिस अब तक उसके घर का पता नहीं लगा पाई है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विपिन जहां से कूदा था, वहां एक पॉली बैग में कुछ जरूरी दवाएं मिली हैं। जब वह हॉस्टल में घुसा था तो एक कमरे में जाने के लिए मंजूरी मांगी थी। वह कमरा किसका है और विपिन से उसका क्या संबंध था, यह जांच चल रही है।