फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A nine-day-old infected baby won the battle with Corona in delhi

नौ दिन के संक्रमित शिशु ने जीती कोरोना से जंग, मां भी सुरक्षित

Mon, 25 May 2020 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 May 2020 05:23 AM IST
सार

  • डॉक्टरों ने उसे विशेष निगरानी में रखा है
  • डॉक्टरों का कहना है कि अभी तक इससे छोटा कोरोना संक्रमित मरीज भारत में नहीं देखा गया है
  • संभावना जताई गई है कि यह देश का पहला सबसे कम आयु का कोविड मरीज है, जो इतनी जल्दी स्वस्थ हो गया

विज्ञापन
A nine-day-old infected baby won the battle with Corona in delhi
आरएमएल अस्पताल - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में महज नौ दिन का शिशु कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब स्वस्थ होकर अपने घर जा चुका है। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे विशेष निगरानी में रखा है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी तक इससे छोटा कोरोना संक्रमित मरीज भारत में नहीं देखा गया है। संभावना जताई कि यह देश का पहला सबसे कम आयु का कोविड मरीज है, जो इतनी जल्दी स्वस्थ हो गया।

विज्ञापन


आरएमएल अस्पताल के प्रसूति रोग विभाग के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि दिल्ली के पटेल नगर निवासी कोरोना संक्रमित एक गर्भवती महिला की 13 मई को डिलीवरी की गई थी। प्रोटोकॉल के तहत 18 मई को शिशु की कोरोना जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


बाल रोग विभाग के डॉ. राहुल चौधरी ने बताया कि शिशु संक्रमित जरूर था, लेकिन उसमें वायरस के लक्षण नहीं थे। इसलिए डॉक्टरों को भी उसकी रिकवरी में ज्यादा समय नहीं लगा। फिलहाल जच्चा-बच्चा अपने घर में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल से प्रतिदिन वीडियो कॉल के जरिए शिशु के बारे में जानकारी ली जा रही है। डॉ. चौधरी का कहना है कि मां और बच्चा दोनों में ही संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। 


उन्होंने बताया कि अमेरिका, चीन और यूके में कई अध्ययन आ चुके हैं कि शिशु के फेफड़ों तक न पहुंचते हुए वायरस उनकी नाक और गले तक ही रहता है। हालांकि, भारत में अभी तक ऐसा कोई अध्ययन सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि दिल्ली में इससे पहले भी कोरोना संक्रमित पांच गर्भवती महिलाएं स्वस्थ शिशुओं को जन्म दे चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed