{"_id":"6af897b0e41e4a8e7e0b7069","slug":"a-national-lok-adalat-will-be-held-in-palwal-hodal-and-hathin-on-december-12-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-130178-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पलवल, होडल और हथीन में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पलवल, होडल और हथीन में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पलवल, होडल और हथीन के न्यायिक परिसरों में 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे वर्ष की चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव हरीश गोयल ने बताया कि लोक अदालत में आपसी सहमति से मामलों का निपटारा होगा। इसमें बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना, एनआई एक्ट, फौजदारी, राजस्व और वैवाहिक विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत से शीघ्र और सुलभ न्याय मिलता है। इसमें निपटाए गए मामलों का फैसला अंतिम होता है और इसके खिलाफ अपील नहीं होती।