{"_id":"67415f2edc27a7ac7305435c","slug":"a-mother-killed-her-five-year-old-daughter-in-ashok-vihar-area-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी मां की करतूत: पांच साल की बेटी की कर दी हत्या, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट; सच्चाई जान रह जाएंगे दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी मां की करतूत: पांच साल की बेटी की कर दी हत्या, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट; सच्चाई जान रह जाएंगे दंग
Sat, 23 Nov 2024 10:49 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 23 Nov 2024 10:49 AM IST
सार
जांच में पता चला कि दिल्ली आने से पहले आरोपी मां अपने एक रिश्तेदार के साथ हिमाचल में रहती थी, इस दौरान रिश्तेदार ने बच्ची का यौन शोषण किया।
विज्ञापन
Delhi Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अशोक विहार इलाके में एक मां ने शादी में बाधक बनी अपनी पांच साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। शुक्रवार को दीप चंद बंधु अस्पताल से 5 साल की बच्ची के मृत अवस्था में लाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। उसके गले पर निशान था।
विज्ञापन
पुलिस ने मां सहित सभी रिश्तेदार को थाने बुलाकर पूछताछ की। जिसमें मां ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि पति के छोड़ने के बाद वह इंस्टाग्राम के जरिए मिले एक युवक राहुल से शादी करना चाहती थी। लेकिन युवक का परिवार बच्ची को अपनाना नहीं चाहता था और शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि दिल्ली आने से पहले आरोपी मां अपने एक रिश्तेदार के साथ हिमाचल में रहती थी, इस दौरान रिश्तेदार ने बच्ची का यौन शोषण किया, पुलिस ने हत्या और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बच्ची के साथ यौन शोषण करने वाले रिश्तेदार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन