फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A mistake took the lives in three seconds of MBA students in noida.

एक गलती ने ले ली तीन सेकेंड में एमबीए छात्राओं की जान

Fri, 02 Jan 2015 08:04 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
A mistake took the lives in three seconds of MBA students in noida.

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में केवल तीन सेकेंड में ही तीनों छात्राओं की जान चली गई। जब लवन्या को पता चला कि उसकी दोस्तों की हादसे में जान चली गई तो वह रोने लगी।

विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि मात्र तीन सेकेंड में ही सब कुछ हो गया। पुलिस को दिए बयान में लवन्या ने बताया कि कार में पिछली सीट पर उसकी तीन अन्य सहेलियां भी बैठी थी, और बीच में बैठी होने के कारण आगे सब कुछ दिख रहा था। मात्र तीन सेकेंड में कार ने कई पलटा खाए। उसके बाद क्या हुआ पता नहीं।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात हुए हादसे में तीन छात्राओं की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अब तक की जांच से पता चला है कि कार ओवरस्पीड थी और उसी कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जश्न के बाद ताजमहल देखने का था प्लान

A mistake took the lives in three seconds of MBA students in noida.

हालांकि असल कारण जानने के लिए कार का टेक्निकल मुआयना कराया जाएगा। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एल्कोहल की मात्रा नहीं मिली है। किसी भी परिजन ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

दनकौर थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि शेखर और उसका दोस्त सुमित दास दोनों अपनी दोस्त लवन्या के साथ पीथ्री स्थित हॉस्टल पर पहुंचे और वहां से तीन छात्राओं को लेकर कार से पहले अंसल में आए और वहां पर फिल्म देखी थी।

उसके बाद नए साल का जश्न मनाने के बाद सभी एक साथ ताजमहल देखने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही कार का पहिया निकल गया और हादसा हो गया।

राइट साइड टर्न की कार और हो गया हादसा

A mistake took the lives in three seconds of MBA students in noida.

पुलिस ने लवन्या के हवाले से बताया है कि चालक शेखर ने कार को राइट साइड की ओर टर्न कर दिया था। जिससे हादसा हुआ, जबकि शेखर ने बताया कि अचानक कार का स्टीयरिंग प्रेशर के साथ राइट साइड मुड़ गया था जिससे हादसा हुआ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक छात्राओं की मौत का कारण सिर में चोट लगना बताया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा लवन्या को कैलाश अस्पताल से दिल्ली के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

जबकि सुमित दास का नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed