{"_id":"5aa10ce34f1c1b3c718b8ceb","slug":"a-minor-girl-gang-raped-after-kidnapped-by-two-young-man-in-bulandshahr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"9वीं की छात्रा का दो युवकों ने किया अपहरण, गैंगरेप के बाद भी नहीं बख्शा और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9वीं की छात्रा का दो युवकों ने किया अपहरण, गैंगरेप के बाद भी नहीं बख्शा और फिर...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 08 Mar 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्रा अपने सहपाठी से प्रोजेक्ट कार्य की फाइल लेने गई थी। इस बीच गांव के दो युवकों ने अपहरण किया और नलकूप पर ले जाकर हैवानियत कर डाली। इसके बाद...
घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। औरंगाबाद के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा का अपहरण कर दो युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपियों के चार अन्य साथियों ने उसका वीडियो बना लिया।
परिजनों से शिकायत करने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
14 वर्षीय नौंवी की छात्रा सोमवार शाम करीब सात बजे छात्रा अपने सहपाठी से प्रोजेक्ट कार्य की फाइल लेकर आने की बात कहकर घर से गई थी। आरोप है कि रास्ते में ही गांव के दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे नलकूप पर ले गए।

वहां चार युवक पहले से मौजूद थे। दो आरोपियों ने छात्रा के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया और चार अन्य आरोपियों ने वीडियो बनाकर और फोटो भी खींच लिए। पीड़िता ने मंगलवार रात परिजनों को सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी।
इसके बाद देर रात सैकड़ों ग्रामीणों ने थाना घेर लिया। परिजनों ने सभी आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि वीडियो बनाने के आरोपी राहुल और मोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।