फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A medical student died during treatment at AIIMS Trauma Centre after he jumped off the roof of the hostel

सुसाइड पॉइंट बनता जा रहा है एम्स, आज एक और मेडिकल छात्र ने हॉस्टल से कूदकर की आत्महत्या

Mon, 10 Aug 2020 08:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 10 Aug 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
A medical student died during treatment at AIIMS Trauma Centre after he jumped off the roof of the hostel
एम्स मेडिकल छात्र हॉस्टल - फोटो : amar ujala

देश का प्रतिष्ठित अस्पताल एम्स सुसाइड पॉइंट बनता जा रहा है। सोमवार शाम को एमबीबीएस के एक और छात्र ने हॉस्टल की छत से नीचे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस को छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्र के मोबाइल पर लॉक लगा हुआ है। छात्र की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। हौजखास थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक छात्र की पहचान बंगलुरू निवासी विकास (22) के रूप में हुई। वह एम्स से ही एमबीबीएस कर रहा था और फाइनल ईयर का छात्र था। विकास मई महीने से एम्स के मनोविज्ञान केन्द्र में भर्ती था और उसका इलाज चल रहा था। इस कारण उसके माता-पिता दिल्ली आए हुए था। शाम के समय उसने वार्ड से एक घंटे की छुट्टी ली थी। कुछ देर बाद पता लगा कि उसने हॉस्टल की छत से नीचे छलांग लगा दी है। माता-पिता विकास को ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हौजखास पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है। ये भी पता किया जा रहा है कि विकास छत पर कैसे पहुंच गया। दूसरी तरफ एम्स में हो रही खुदकुशी की घटनाओं ने एम्स प्रबंधन के लिए चिंता खड़ी कर दी है। विकास के शव को पोस्टमार्टम के लिए रख दिया है। विकास के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार परिजनों से पूछताछ के बाद ही खुदकुशी के कारणों का पता लग जाएगा। 


कुछ ही दिन में तीन लोग कर चुके हैं खुदकुशी
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हाल के कुछ महीनों में इससे पहले पांच लोग खुदकुशी कर चुके है। मध्यप्रदेश से इलाज कराने आए युवक राजमणि से 16 जुलाई को एम्स के बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे 25 वर्षीय एक जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर अनुराग ने छात्रावास की दसवीं मंजिल से छलांग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई थी। वह मनोविज्ञान विभाग में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर था। इससे पहले भी एक अपनी मां का इलाज कराने आई लड़की ने खुदकुशी कर ली थी। पिता जब दवा लेने गए थे उसी वक्त वो गायब हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद लड़की की लाश मिली थी। छह जुलाई को एम्स के ट्रामा सेंटर से कूदकर पत्रकार ने खुदकुशी कर ली। तीन मार्च को भी दवा की दुकान में काम करने वाले युवक ने खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed