फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A massive fire broke out in a house in Shahdara area

Delhi Fire News: शाहदरा इलाके में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दो बच्चों समेत चार लोगों की हुई मौत

Thu, 14 Mar 2024 09:16 AM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 14 Mar 2024 09:16 AM IST
सार

जिस इमारत में आग लगी, उसमें चार मंजिल हैं और भूतल पर कार पार्किंग की सुविधा है। आग पार्किंग स्थल से शुरू हुई और धुआं पूरी इमारत में फैल गया। आग लगने से दो बच्चों सहित 4 लोगों की मौत की खबर है। 

विज्ञापन
A massive fire broke out in a house in Shahdara area
घर में लगी आग - फोटो : ANI

विस्तार

शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके में गुरुवार तड़के एक आवासीय इमारत में भीषण आग लगने के बाद दम घुटने से दो बच्चों और एक विवाहित जोड़े की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान मनोज (30), उनकी पत्नी सुमन (28) और पांच और तीन साल की दो लड़कियों के रूप में की गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके में भीषण आग लगने की सूचना मिली। तुरंत दिल्ली अग्निशमन सेवा को सूचित किया गया। अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय पुलिस टीम, चार दमकल गाड़ियां, एम्बुलेंस और पीसीआर वैन को घटनास्थल पर भेजा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमें अस्पताल से जानकारी मिली कि दम घुटने से चार लोगों- दो बच्चों और एक विवाहित जोड़े की मौत हो गई। आगे की जांच जारी है।'
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें चार मंजिल हैं और भूतल पर कार पार्किंग की सुविधा है। आग पार्किंग स्थल से शुरू हुई और धुआं पूरी इमारत में फैल गया। अधिकारी ने कहा, 'सड़क संकरी होने के बावजूद, अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचने और आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। प्रत्येक मंजिल पर तलाशी ली गई। तीन पुरुषों, चार महिलाओं और दो बच्चों को हेडगेवार अस्पताल भेजा गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed