फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A married woman was pushed off terrace in Delhi s Trilokpur area

बेरहम ससुरालवाले: भाभी को छत से नीचे फेंका, सिर के बल नीचे गिरने से विवाहिता की हालत नाजुक, शादी के बाद से दिए जा रहे जख्म

Sat, 18 Jun 2022 09:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 18 Jun 2022 09:27 PM IST
सार

दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी इलाके की घटना है। पीड़ित महिला ने अपने देवर और ननद पर छत से धक्का देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
A married woman was pushed off terrace in Delhi s Trilokpur area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में एक विवाहिता को धक्का देकर छत से नीचे फेंक दिया गया। गंभीर हालत में पीड़िता रचना (30) को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस को दिए गए अपने बयान में रचना ने अपने देवर और ननद पर धक्का देने का आरोप लगाया है। मयूर विहार थाना पुलिस ने फिलहाल हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस महिला के परिवार से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। रचना के परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार ने महिला आयोग से भी मदद मांगी थी। इसके बाद महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रचना अपने परिवार के साथ त्रिलोकपुरी ब्लॉक-34 में रहती है। इसके परिवार में पति पुनीत के अलावा सास-ससुर, एक ननद और देवर है। रचना के पति का प्रॉपर्टी का कारोबार है। पुनीत और रचना की तीन साल पहले शादी हुई थी। दोनों का एक बच्चा भी है। शुक्रवार दोपहर के समय महिला अचानक पहली मंजिल से सिर के बल नीचे गिर गई।

विज्ञापन

जख्मी हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। ससुराल वालों ने घोंडा स्थित रचना के मायके वालों को खबर दी। परिवार वहां पहुंचा तो पता चला कि वह गिरी नहीं बल्कि उसे नीचे फेंका गया है। रचना ने भी ऐसा ही बयान दिया है। उसके आधार पर पुलिस ने शनिवार दोपहर के समय हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed