फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A married woman was misdeed on pretext of marriage in Delhi s Mandawali area

विवाहिता से दरिंदगी: दो बच्चों की मां से दोस्ती फिर दुष्कर्म के बाद दो बार कराया गर्भपात, तीसरी बार बिगड़ी बात

Mon, 20 Jun 2022 10:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 20 Jun 2022 10:57 PM IST
सार

दिल्ली के मंडावली इलाके में विवाहित महिला से शादी की बात कहकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर दो बार उसका गर्भपात कराया। तीसरी बार जब महिला गर्भवती हुई तो उसने गर्भपात कराने से मना कर दिया। जिस पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
A married woman was misdeed on pretext of marriage in Delhi s Mandawali area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। महिला गर्भवती हुई तो आरोपी उस पर जबरन गर्भपात का दबाव बनाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि इससे पूर्व दो बार पहले भी वह गर्भपात करवा चुकी थी। गर्भपात करवाने से इनकार करने पर आरोपी ने पीड़िता को बुरी तरह पीटा। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी राजबीर मौके से फरार है। मंडावली थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला (32 वर्षीय) परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति के अलावा दो बच्चे हैं। महिला पहले पूर्वी दिल्ली के एक स्कूल में नौकरी करती थी। इस दौरान उसकी स्कूल में ही काम करने वाले राजबीर से दोस्ती हुई। दोनों के बीच अक्सर बातचीत होने लगी। आरोप है कि राजबीर उससे शादी करने की बात कह अपना परिवार छोड़ने का दबाव बनाता था, लेकिन वह मना कर देती थी। आरोपी उसे एक नया फ्लैट खरीदकर देने की बात करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय पूर्व आरोपी ने उसे मिलने की बात कहकर वेस्ट विनोद नगर के मंगलम बस स्टैंड पर बुलाया। वहां से आरोपी पीड़िता को अपने साथ घर ले गया। वहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा। आरोपी अलग-अलग जगहों ले जाकर वारदात को अंजाम देता रहा।

विज्ञापन

इस दौरान महिला दो बार गर्भवती हुई तो आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करवा दिया। शादी की बात करने पर आरोपी हर बार टालने लगा। इस दौरान पीड़िता को पता चला कि वह फिर गर्भवती है। उसने राजबीर को यह बात बताई तो आरोपी ने तीसरी बार भी गर्भपात कराने की बात करने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर बुरी तरह पीटा। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed