फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A march of AAP in wards against corruption in MCD from tomorrow

एमसीडी में भ्रष्टाचार के खिलाफ आप की वार्डों में पदयात्रा कल से

Mon, 21 Dec 2020 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Dec 2020 05:30 AM IST
विज्ञापन
A march of AAP in wards against corruption in MCD from tomorrow
आप प्रवक्ता दुर्गेश पाठक - फोटो : https://www.facebook.com/ipathak25

आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित एमसीडी पर घोटाले का आरोप मढ़ा है। इसे लेकर पार्टी ने जन आंदोलन करने का निर्णय लिया है। 22 दिसंबर से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सभी 272 वार्डों में पदयात्रा निकालेंगे। दिल्ली वालों को बताएंगे कि भाजपा शासित एमसीडी ने 2500 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। आप कार्यकर्ता दिल्ली के सभी वार्डों में जनसंपर्क कर एमसीडी में किए गए भाजपा के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करेंगे। वहीं आप ने द्वारका एरिया में एक अवैध चप्पल फैक्ट्री में आग लगने से दो मासूम बच्चों की मौत पर भाजपा नेताओं को घेरा है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा है कि भाजपा जब एमसीडी में कोई घोटाला नहीं होने का दावा कर रही है, तो उसे सीबीआई जांच से डर क्यों लग रहा है? विधायक विनय मिश्रा ने द्वारका एरिया में एक अवैध चप्पल फैक्ट्री मामले में कहा कि भाजपा नेताओं के सह पर अवैध फैक्ट्री व निर्माण चल रहा था। कई जगहों पर रोजाना हादसे हो रहे हैं। दुर्गेश पाठक ने कहा कि आप इस अग्निकांड मामले में स्थानीय पुलिस से शिकायत कर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी।
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में आप नेताओं ने यह भी कहा कि एमसीडी के अंदर ढाई हजार करोड रुपए का घोटाला किया है। यह ढाई हजार करोड़ रुपये जनता के पैसे थे। एमसीडी के बजट से इस भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीडी की वजह से दिल्ली में अवैध फैक्ट्री का बोलबाला हो गया है। अवैध फैक्ट्रियों की जांच होनी चाहिए ताकि हादसे में दर्दनाक मौत का खेल खत्म हो सके। उधर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने इस पूरे मामले को बेबुनियाद बताया है। कहा है कि मुख्यमंत्री के सह पर आप नेता दुष्प्रचार कर रहे है। संवैधानिक निकाय के प्रति सम्मान नहीं है। उन्हें पता है कि एमसीडी में भ्रष्टाचार नहीं हुआ है, यही वजह है कि सीबीआई से जांच के आदेश देने से बच रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed