{"_id":"5cd6404cbdec22078b29228e","slug":"a-man-suicide-after-shot-his-father-in-greater-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में शराब पीने के विरोध पर पिता को गोली मारकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में शराब पीने के विरोध पर पिता को गोली मारकर जान दी
Sat, 11 May 2019 08:54 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 11 May 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्ध नगर के बिलासपुर के दनकौर के गांव दलेलगढ़ में बृहस्पतिवार रात शराबी युवक ने पिता की डांट पर उन्हें पिस्टल से गोली मार दी। इसके बाद खुद की कनपटी पर भी गोली मार ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर अवस्था में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती है।
युवक शराब के लिए पिता से पैसे मांगता था और रोज शराब पीकर पिता से झगड़ा करता था। युवक के चाचा पूर्व प्रधान राजकुमार ने दनकौर कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, दलेलगढ़ निवासी राजवीर सिंह (62) दो वर्ष पहले दिल्ली परिवहन निगम से रिटायर हुए थे। बड़ा बेटा संजीत परिवार से अलग रहता है। छोटा बेटा भीम सिंह (28) दिनभर नशे में गांव में घूमता रहता था।
विज्ञापन
भीम की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी, लेकिन शराब पीने की आदत से तंग आकर पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। वहीं, शराब पीने के कारण भीम का राजवीर से आए दिन झगड़ा होता रहता था।

गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे भीम नशे में घर पहुंचा तो पिता-पुत्र में झगड़ा हो गया। इसके बाद भीम ने पिस्टल निकालकर राजवीर पर दो गोलियां चला दीं। एक गोली राजवीर के गर्दन में लगी। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए।
बताया जा रहा है कि इस दौरान भीम ने हवा में भी दो गोलियां चलाईं। इधर, पिता को गोली मारने के बाद मां बीच में आ गई तो भीम ने उन पर भी पिस्टल तान दी। इसके बाद घर के बाहर आकर खुद की कनपटी पर गोली मार ली।
दनकौर पुलिस ने राजवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, भीम के पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम चार बजे ग्रामीणों ने दाह संस्कार कर दिया।
शराब पीने का विरोध करने पर भीम ने पिता राजवीर पर गोली चलाई थी। राजवीर अस्पताल में भर्ती है। जबकि भीम की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पिता की शिकायत पर भीम पर मुकदमा दर्ज कया गया है।
- अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ द्वितीय क्षेत्र ग्रेटर नोएडा