फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A man stabbed to death after a minor altercation, the young man's condition is critical

Delhi NCR News: मामूली कहासुनी के बाद मार दिया चाकू, युवक की हालत नाजुक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
शुरुआती जांच में रंजिश में वारदात की बात आई सामने, केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक युवक को चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। पीड़ित समीर (24) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल समीर की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने समीर के दोस्त मोहम्मद फरहान के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अलावा क्राइम टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में रंजिश में वारदात की बात आई सामने।

पुलिस को दिए बयान में मोहम्मद फरहान ने बताया कि मंगलवार देर रात को वह रानी मैरिज होम के सामने खड़ा होकर अपने दोस्त समीर का इंतजार कर रहा था। इस बीच समीर अपने दो दोस्तों भूरा और आदिल के साथ बाइक से वहां पहुंचा। वहां पहुंचते ही समीर ने किसी को कॉल कर एक अन्य युवक अदनाम के बारे में पूछा। इसके बाद समीर अपने दोस्तों के साथ श्रीराम गली, चंदू नगर गली नंबर-2 में पहुंचा। वहां पर अदनान अपने पांच-छह दोस्तों के साथ मौजूद था। समीर के वहां पहुंचते ही अचानक आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। समीर को कई चाकू मारकर आरोपी भाग गए। फरहान व बाकी दोस्त समीर को अस्पताल ले गए। बाद में उसे जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस समीर के दोस्तों का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उनको दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed