{"_id":"67ce703264ff6663e20805a0","slug":"a-man-named-rohit-was-murdered-in-ghazipur-2025-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder: दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, गाजीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने NH-24 किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder: दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, गाजीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने NH-24 किया जाम
Mon, 10 Mar 2025 10:26 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 10 Mar 2025 10:26 AM IST
सार
दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर के पास गाजीपुर इलाके में एक शख्स को गोली मार दी गई। घटना स्थल पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे। युवक की मौत के बाद परिजनों ने हाईवे को जाम कर दिया था। दोपहर बाद यातायात सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद गुस्से में परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में रविवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रोहित (32) के रूप में हुई है। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। गोली लगने के बाद रोहित को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।
रोहित की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों ने सोमवार सुबह एनएच-24 (मौजूदा एनएच-9) पर जाम लगा दिया। सोमवार को पीक आवर्स में जाम की वजह से दिल्ली-गाजियाबाद में करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सोमवार को दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा थी। ऐसे में परीक्षा केंद्र जा रहे छात्रों का खासी दिक्कत हुई।
कई एंबुलेंस व दफ्तर जा रहे लोग कई घंटे जाम में फंसे रहे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह परिजनों को सड़क से हटाया। इसके बाद ही हालात सामान्य हुए। पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि हत्या के मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, बाकी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान पता चला है कि रुपयों की लेन-देन की वजह से रोहित को गोली मारी गई। वहीं ग्रामीणों का दावा था कि रोहित नशे का धंधा करने वालों का विरोध करता था, इस वजह से उसको गोली मारी गई। पुलिस इससे साफ इंकार कर रही है। पुलिस ने सोमवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के मुताबिक रोहित अपने मामा रोहताश कुमार के साथ गाजीपुर गांव में रहता था। इसका खुल का परिवार गांव जमालपुर, गुलावठी, बुलंदशहर में रहता है। परिवार में मां सुनीता, भाई दीपक, सोहित व एक बहन मोनिका है। रोहित बचपन से ही अपने मामा के घर पर रहा है। यहां वह गाजीपुर कूड़े के खत्ते (गाजीपुर लैंड फिल साइट) पर सुपरवाइजर की नौकरी करता था।
रविवार रात को वह घर पर मौजूद था। इस बीच किसी ने कॉल किया। रोहित अपने मामा के लड़के आकाश के साथ स्कूटी से गाजीपुर फूल मंडी के पास पहुंचा। इस बीच चार युवकों ने घेरकर उसे बेहद नजदीक से गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। आकाश बाकी लोगों की मदद से रोहित को एलबीएस अस्पताल ले गया।

जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रोहित की मौत के बाद सुबह करीब 8.00 बजे परिजनों ने एनएच-24 पर गाजियाबाद आने-जाने वाले साइड पर जाम लगा दिया। परिजन ग्रामीणों के साथ सुबह करीब 11 बजे तक सड़क डटे रहे। पुलिस ने किसी तरह समझाकर उनको हटाया। इसके बाद जाम खुल पाया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन