फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A man kidnapped a woman's two-year-old child in order to marry her; the accused man has been arrested

Delhi Crime: महिला से शादी करने के लिए उसके दो साल के बच्चे को किया अगवा, आरोपी युवक गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 10:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 06 Dec 2025 10:10 PM IST
सार

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि दो दिसंबर को कश्मीरी गेट थाना पुलिस को एक महिला ने अपने दो माह के बच्चे के अपहरण की शिकायत दी।

विज्ञापन
A man kidnapped a woman's two-year-old child in order to marry her; the accused man has been arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला से शादी करने के लिए उसके दो साल के मासूम का अपहरण करने की गुत्थी को उत्तरी जिला के कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में वसीम (36) को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। उसके पास से बच्चा मिल गया है। पुलिस ने मासूम को उसकी मां को सौंप दिया है।

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि दो दिसंबर को कश्मीरी गेट थाना पुलिस को एक महिला ने अपने दो माह के बच्चे के अपहरण की शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि हर मंगलवार को हनुमान मंदिर यमुना बाजार के पास फुटपाथ पर खाने-पीने का सामान बेचती थी। उसका बेटा हनुमान मंदिर के पीछे पार्क में खेल रहा था। उसने आरोप लगाया कि वसीम नाम का युवक पिछले एक साल से उस पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। घटना वाले दिन उनके बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ। उसने आरोप लगाया कि वसीम ही उसके बेटे को अगवा किया है। शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वसीम बच्चे को अपने साथ ले गया है। छानबीन में पता चला कि आरोपी के पास कोई मोबाइल फोन नहीं है। पुलिस ने मुखबिरों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि वसीम की बहन यूपी के मुरादाबाद में रहती है। पुलिस की एक टीम को उसकी बहन के घर पर भेजा गया। जहां से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बच्चा भी मिल गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मासूम की मां के शादी करना चाहता था। उसपर दबाव बनाने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed