फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A man hanged himself due to lose money in the stock market

शेयर बाजार में 'जीवन' डूबा: मोटे मुनाफे की चाह में सब कुछ हारा आशीष, सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी-पापा...

Sat, 10 Sep 2022 06:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 10 Sep 2022 06:26 PM IST
सार

एक पेज के नोट में उसने पूरी जानकारी साझा की और अंत में लिख दिया सॉरी मम्मी पापा और एक उदासी वाला इमोजी बनाकर उसने फिर पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
A man hanged himself due to lose money in the stock market
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

शेयर बाजार को सही से समझ नहीं पाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। चाणक्यपुरी इलाके में पांच सितारा होटल के पीछे जंगल में एक युवक ने शुक्रवार शाम को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक के तीन लाख रुपये शेयर मार्केट में डूब गए थे। पैसे डूबने से वह सदमें चला गया। पुलिस को मृतक के पास से एक पेज का अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने उदासी वाली इमोजी बनाई हुई है और माता-पिता से माफी मांगी है। नई दिल्ली जिले की चाणक्यपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


 

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक युवक की पहचान संजय कैंप, चाणक्यपुरी निवासी आशीष (22) के रूप में हुई है। चाणक्यपुरी पुलिस को शुक्रवार शाम को सूचना मिली थी कि ताज होटल के पीछे जंगल में पेड़ नंबर-1938 से नाइलोन की लस्सी से एक युवक लटका हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक की बॉडी जमीन से एक फीट ऊपर पेड़ से लटकी हुई है। तलाशी लेने पर युवक के पास से मोबाइल, पर्स व एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में उसने अंग्रेजी में शेयर मार्केट में पैसा डूबने की पूरी बात लिखी है।

विज्ञापन

खास बात ये है कि जो पैसा उसने शेयर मार्केट में डुबाया था वह उसने अपनी मां के बैंक खाते से निकाला था। वह मुनाफा कमाकर मां को लौटना चहाता था। इसमें वह असफल हो गया। इसके बाद वह सदमे चला गया और खुदकुशी कर ली। 

एक पेज के नोट में उसने पूरी जानकारी साझा की और अंत में लिख दिया सॉरी मम्मी पापा और एक उदासी वाला इमोजी बनाकर उसने फिर पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस को पेड़ के पास मिले बैग से पानी का खाली बोतल, रजिस्टर के अलावा मौके से रस्सी के दो छोटे-छोटे बंडल के टुकड़े भी मिले हैं। चाणक्यपुरी पुलिस ने शनिवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। युवक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed